September 24, 2026 03:28:58
ब्लॉगर भाना सिद्धू पर Fir:5 महीने पहले महिला ट्रैवल एजेंट को धमकाया था; धरना उठाने के बदले मांगे 10

ब्लॉगर भाना सिद्धू पर Fir:5 महीने पहले महिला ट्रैवल एजेंट को धमकाया था; धरना उठाने के बदले मांगे 10 हजार

Jan21,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू पर महिला ट्रैवल एजेंट ने धरना उठाने के बदले 10 हजार रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। करीब 5 महीने पुराने इस केस में महिला ने फोन रिकार्डिंग पुलिस को पेश की। इसके बाद पुलिस ने भाना सिद्धू के खिलाफ धारा 384 IPC में FIR दर्ज करके आगे की करवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-32 A की निवासी महिला ट्रैवल एजेंट इंद्रजीत कौर (42) ने पुलिस को बताया कि उसका इमिग्रेशन का दफ्तर इश्मीत चौक थाना माडल टाउन के नजदीक बना है। लोगों को विदेश भेजने का वह काम करती है। कई बार लोगों के वीजा रिफ्यूज हो जाते हैं, तो वह उनके पूरे पैसे वापस भी कर देती है। ब्लॉगर भाना सिद्धू अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव होकर ट्रैवल एजेंटों को धमकाता है। बुधवार को वह संगत दर्शन लगा कर ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बोलकर कहता है कि यदि आप ने पैसे न दिए तो मैं ट्रैवल एजेंटों के घरों के बाहर आकर धरना लगाउंगा। इसी धमकी के बाद भाना सिद्धू ने 30 अगस्त 2023 को सुबह 8.30 बजे मेरे मोबाइल नंबर पर अपने मोबाइल नंबर से फोन किया। भाना ने उसके मोबाइल फोन पर बात करते हुए कहा कि वह 10 हजार रुपए डाल दें, ताकि वह धरने वाली गाड़ियों को वापस लेकर जाए। इस बातचीत की इंद्रजीत ने पुलिस को रिकार्डिंग भी पेश की है। इंद्रजीत मुताबिक भाना ने उसके घर के बाहर धरना लगा दिया जिसे उसने पुलिस कंट्रोल 112 की मदद से हटवाया। इंद्रजीत मुताबिक उसका उसके ग्राहकों के साथ लेन-देन सही चल रहा है। इंद्रजीत मुताबिक 25 अक्तूबर 2023 को समय करीब 10.30 सुबह भाना सिद्धू ने मेरे मोबाइल पर एक नंबर से फोन किया। भाना ने कहा कि मेरे जो लोग तेरे पास पैसे लेने आते हैं, उन्हें पैसे वापस करो। यदि 10 दिन में पैसे वापस नहीं किए तो तेरे घर के या तेरे ससुराल घर के बाहर तुझे बेइज्जत करुंगा। इंद्रजीत मुताबिक भाना ने उसे जान से मारने तक की धमकी दी है। उसका भाना सिद्धू के साथ किसी तरह का कोई लेन-देन नहीं है। थाना डिवीजन नंबर 7 के मुंशी ने बताया कि भाना की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई।

Fir-Against-Blogger-Bhana-Sidhu-Threatened-Female-Travel-Agent-5-Months-Ago-Asked-For-10-Thousand-Rupees-In-Exchange-Of-Picketing



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं