September 23, 2026 00:43:39
पूर्व कांग्रेसी नेता के बेटे ने दो दोस्तों संग टेक्सटाइल व्यापारी से मारी 3.34 करोड़ की ठगी

पूर्व कांग्रेसी नेता के बेटे ने दो दोस्तों संग टेक्सटाइल व्यापारी से मारी 3.34 करोड़ की ठगी

Jan22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पूर्व कांग्रेसी नेता ओपी मल्होत्रा के बेटे ने एक प्रॉपर्टी डीलर व दोस्त संग मिल टेक्सटाइल व्यापारी से दूसरे की प्रॉपर्टी अपनी बता बयाना कर 3.34 करोड़ रुपए की ठगी मार ली। थाना दरेसी पुलिस ने जगजीत सिंह की शिकायत पर गुरु नानक देव नगर के जतिंदर कुमार मल्होत्रा, राजू तनेजा और डेयरी कांप्लेक्स के नारेश वाधवा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जगजीत सिंह सुंदर नगर में पड़ती लक्की टेक्सटाइल का मालिक है। आरोपी जतिंदर कुमार मल्होत्रा उसका पुराना जानकार है। इसी भरोसे में लेकर जतिंदर ने साथियों संग उससे ठगी मार ली। शिकायतकर्ता जगजीत सिंह ने बताया कि जतिंदर मल्होत्रा उसका पुराना जानकार है। जतिंदर ने उसे गुरु नानक देव नगर स्थित 218 गज की जमीन का सौदा 5 करोड़ रुपए में कराया। शिकायतकर्ता ने बताया कि सौदा तय होने के दौरान जतिंदर ने कहा था कि उक्त जमीन नरेश वाधवा के नाम पर है। उसने नरेश से यह जमीन खरीद ली है। जमीन का सौदा होने के बाद उन्होंने बयाना तैयार कराया। शिकायतकर्ता ने बयाने के तौरा पर 3 करोड़ 34 लाख रुपए दे दिए। बयाना होने के बाद आरोपी रजिस्ट्री कराने के लिए टाल मटोल करने लग गए। कई बार कहने के बाद भी उन्होंने रजिस्ट्री नहीं करवाई। शक होने पर शिकायतकर्ता ने उक्त जमीन की फर्द निकलवाई। जिसके बाद पता चला कि वह जमीन नरेश वाधवा के पिता के नाम पर है।

Former-Congress-Leaders-Son-Along-With-Two-Friends-Defrauded-Textile-Businessman-Of-Rs-3-34-Crore

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं