लुधियाना | देर रात मोहर सिंह नगर रोड पर दो नेपालियों ने तेज-रफ्तार एक्टिवा स्विफ्ट कार में घुसा दी। भिंड़त के बाद कार चालक और राहगीरों ने उनकी धुनाई भी की। मौके पर एक्टिवा से शराब की बोतलें भी सड़क पर गिरने से टूट गई। लोगों ने कहा कि दोनों युवक शराब के नशे में टुल है। लोगों का कहना है कि दोनों नेपाली युवक शराब की घरों में डिलीवरी देने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो जाने के कारण सड़क पर ही बोतलें टूट गई जिस कारण शराब तस्करी का खुलासा हो गया। कार चालक रोबिन ने कहा कि वह नीला झंड़ा रोड से बर्गर खाकर वापस घर जा रहा था। अचानक मोहर सिंह नगर नजदीक एक्टिवा पर सवार दो नेपालियों ने उसकी गाड़ी में तेजरफ्तार से टक्कर मारी। हादसे इतना भयावक था कि उसकी कार ड्राइवर साइड से बुरी तरह डेमेज हो गई। दोनों नेपालियों के भी चोटें आई। रोबिन ने बताया कि घायल नेपाली शराब के नशे में थे। एक्टिवा से शराब की बोतलें सड़क पर गिरी। शक है कि ये लोग अवैध रूप से शराब तस्करी का काम करते है। आज डिलीवरी देने जाने की जल्दबाजी में दोनों युवकों ने उनकी कार को टक्कर मारी। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को भी सूचित किया। PCR दस्ता मौके पर पहुंचा। लोगों ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
Collision-With-Activa-Car-Liquor-Spilled-From-Scooter-After-Collision-People-Said-Drunk-People-Are-Going-To-Deliver-Toll