लुधियाना | देर रात बहादुर के रोड पर 3 बजे मारुति कार सवार 4 बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सिद्धू गैजेट्स मोबाइल शॉप पर वारदात की। सुबह दुकानदार को PCR दस्ते ने फोन करके घटना की जानकारी दी। बदमाश दुकान में करीब 10 मिनट रुके। एक चोर ने दुकान के बाहर रेकी की और तीन चोरों ने दुकान का शटर सब्बल से उखाड़ा। दुकान में दाखिल हो गल्ले से करीब 10 हजार रुपए और कई मोबाइल चुराए। जानकारी देते हुए दुकानदार संदीप सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी मोबाइल की दुकान बंद करके देर रात घर चला गया। सुबह उसे PCR दस्ते ने फोन कर सूचना दी। संदीप के मुताबिक दुकानदार ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि 4 चोर मारुति कार में आए। बदमाशों ने दुकान में सभी दराज खोल नकदी और मोबाइल चुरा लिए। संदीप के मुताबिक आएदिन इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। चोरी की घटनाओं के कारण लोगों में भी सहम पाया जा रहा है। दुकानदार दुकानों में ताले लगाकर जाने के बावजूद चोरों से परेशान हैं। इलाके में वारदातें होने के कारण पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। संदीप ने कहा कि वह इस मामले संबंधी थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत देगा।
Theft-In-Mobile-Shop-4-Thieves-Came-In-Maruti-Car-Uprooted-Shutters-3-Entered-Inside-Stole-Cash-And-Mobile