खन्ना। खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। टिप्पर ने बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची का दादा बाल बाल बचा। यह बुजुर्ग अपनी पोती को स्कूल से लेकर घर जा रहा था। रास्ते में हादसा हुआ। आरोपी चालक टिप्पर छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जोया बैंस के तौर पर हुई। वह सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल कोहाड़ा रोड में 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। कृष्णापुरी मोहल्ले का रहने वाला विजय कुमार अपनी पोती जोया बैंस को लेकर स्कूल से लौट रहा था। रास्ते में उनके आगे तूड़ी से भरी ट्राली जा रही थी। ट्राली को एक बाइक सवार ओवरटेक करने लगा तभी पीछे टिप्पर आ रहा था। टिप्पर चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए स्कूटी सवार दादा पोती को टक्कर मारी। टिप्पर छात्रा के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। माछीवाड़ा साहिब थाना एसएचओ भिंदर सिंह ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर वे खुद मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया गया। टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। चालक खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
Tipper-Crushes-5th-Class-Student-In-Khanna-Girls-Grandfather-Narrowly-Escapes-Accident-Happened-While-Going-Home-From-School