September 22, 2026 23:17:11
मॉडल टाउन में इनकम टैक्स कमिश्नर के पिता से मारपीट, 40 साल पुरानी रंजिश में स्टूडेंट ने किया हमला

मॉडल टाउन में इनकम टैक्स कमिश्नर के पिता से मारपीट, 40 साल पुरानी रंजिश में स्टूडेंट ने किया हमला

Jan27,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मॉडल टाउन में इनकम टैक्स कमिश्नर के पिता से पड़ोसी ने मारपीट की। कनाडा से लौटे व्यक्ति ने पहले गली में उन्हें धक्का दिया, इसके बाद लोहे की रॉड से वार किए। जमीन पर गिरने से बुजुर्ग की पगड़ी भी उतर गई। घायल जोगिंद्रर सिंह बिंद्रा को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। उनके हाथों में टांके आए हैं। मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल जोगिंदर सिंह बिंद्रा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं। हमला करने वाला पड़ोसी कुलबीर 40 साल पहले कॉलेज में उनके पास पढ़ता था। नंबर कम आने की रंजिश में उसने ऐसा किया। हाल ही में कुलबीर कनाडा से लौटा है। इसके बाद से वह किसी न किसी बात को लेकर जोगिंदर बिंद्रा से झगड़ा कर रहा है। जोगिंदर सिंह बिंद्रा ने बताया कि उनके 2 बेटे हैं। एक बेटा कोलकाता में इनकम टैक्स कमिश्नर है, जबकि दूसरा बेटा बठिंडा में चीफ इंजीनियर है। वह अपनी पत्नी के साथ लुधियाना में ही रहते हैं। कुछ महीने पहले भी पड़ोसी कुलबीर ने उनके घर आकर वाहनों में तोड़फोड़ की थी। उस दौरान भी उसने पुलिस को शिकायत दी थी। तब से कुलबीर उससे रंजिश रखने लगा। उधर, थाना माडल टाउन की पुलिस ने कहा कि आरोपी कुलबीर को आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने के कारण फिलहाल हिरासत में रखा है। बिंद्रा ने कहा कि 1980 में वह गुरु नानक इंजीनियरिंग कॉलेज में हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) थे। हमला करने वाला कुलबीर 1981 में कॉलेज में बीटेक में एडमिशन लेने के लिए आया था। वह पढ़ाई में काफी कमजोर था। उसकी अटेंडेंस भी पूरी नहीं होती थी। 1983 में कुलबीर के पिता ने उनके घर के पास ही मकान ले लिया। फाइनल ईयर में कुलबीर ने जब एग्जाम दिए तो उसके नंबर काफी कम बन रहे थे। पेपर चेक करने के लिए टीचरों का बोर्ड बनता है। उसमें 3 टीचर कॉलेज और 3 टीचर चंडीगढ़ इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के बैठते हैं। अच्छी तरह आकलन करने के बाद ही नंबर लगाए जाते हैं। उस दौरान कुलबीर को 50 प्रतिशत नंबर मिले थे जबकि उसने एग्जाम में कुछ भी नहीं खास किया था। नंबर कम आने के कारण भी कुलबीर और उसके पिता उनसे खटपट कर चुके है। उन्हें शक है कि अभी तक कुलबीर के मन में नंबर कम आने की बात अटक रही है, जिस कारण वह उनसे इस तरह की हरकतें करता है। इस बात को 40 साल हो चुके हैं, अगर कुलबीर को इस बात से दिक्कत थी तो वह उससे घर आकर बात कर सकता था।

Income-Tax-Commissioners-Father-Assaulted-In-Model-Town-Student-Attacked-Due-To-40-Year-Old-Rivalry



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं