जालंधर| रामामंडी नगर निगम कर्मचारियों और रेहड़ी वालों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नगर निगम के कर्मचारियों से सताए रेहड़ी वाले ने गाड़ी से जब्त किए गए सिलेंडरों को उतार लिया। जिसके बाद रेहड़ी वालों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि कुछ देर बाद मामले को सुलझा लिया गया और रेहड़ी वाले का सामान भी वापस कर दिया गया। मिली जानकारी के नगर निगम की टीम शनिवार को दोपहर रेहड़ी वालों पर कार्रवाई करने के लिए रामामंडी फ्लाईओवर के पास पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने एक रेहड़ी वाले के कुछ सिलेंडर उठा लिया थे। जब इस बारे में रेहड़ी के मालिक को पता चला तो वह तुरंत अपने सिलेंडर वापस लेने के लिए चला गया था। रामू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह हर माह नगर निगम के अधिकारियों को 1500 रुपए देता है। मगर फिर भी टीम आज कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। पीड़ित ने कहा- पैसे लेने के बाद भी नगर निगम की टीम उनका सामान उठा ले जाती है। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान रेहड़ी वाले की नगर निगम अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके कुछ फोटो वीडियो भी सामने आए हैं। कर्मचारी बोले- पैसे देने की बारी आई को गांव भाग गया था रेहड़ी वाला नगर निगम के इस्पेक्टर जनक राजी बाहरी ने कहा- उक्त रेहड़ी वाला पैसे नहीं दे रहा था। ना ही कोई पर्ची कटवाई गई थी। पिता के बीमार होने का कह कर वह गांव चला गया था। आज जब टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो उनके साथ रेहड़ी वाले ने जमकर विवाद किया। अधिकारी ने कहा- जिन पर कार्रवाई की गई, उन्होंने पर्ची नहीं कटवाई।
Municipal-Corporation-And-Street-Vendors-Came-Face-To-Face-Street-Vendors-Clashed-With-The-Team-That-Arrived-For-Action-Seized-Goods-And-Took-Them-Down