September 22, 2026 23:18:57
पंजाब में Nri बहू की गला घोंटकर हत्या: मां बोली- सास-ससुर ने शादी के बहाने बुलाया, 5 साल का बच्चा भी

पंजाब में Nri बहू की गला घोंटकर हत्या: मां बोली- सास-ससुर ने शादी के बहाने बुलाया, 5 साल का बच्चा भी गायब किया

Jan28,2024 | Enews Team | Kapurthala

कपूरथला। कपूरथला में USA सिटीजन महिला राजदीप कौर की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला की उसी की सास और ससुर ने गला घोंटकर हत्या की थी। सास-ससुर ने इसका खुलासा पुलिस पूछताछ में किया। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की थी। जिसमें उन्होंने सारा सच उगला। मां के मुताबिक इन्होंने शादी के कार्यक्रम के बहाने बेटी को भारत बुलाया था। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं मृतका का पति अभी अमेरिका में है। उस पर मृतका की मां ने प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि बेटी का बच्चा उन्हें दिलाया जाए।

7 साल पहले हुई थी शादी
मृतक महिला की मां निर्मल कौर ने बताया कि वह गांव मोखेवाल (जालंधर) की रहने वाली हैं। अभी वह UK में रहती है। उसकी बेटी राजदीप कौर (30) की शादी मनजिंदर सिंह निवासी गांव नानो मल्लियां (कपूरथला) के साथ 7 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसकी बेटी व दामाद अमेरिका में रहते थे। इनका एक पांच साल का बच्चा भी है, जोकि अमेरिका में इनके साथ ही रहता है। निर्मल कौर ने बताया कि बेटी 12 जनवरी को ससुराल परिवार में एक विवाह समारोह में शरीक होने की बात कहकर अपने 5 साल के बच्चे के साथ भारत आई थी। इसके बाद 19 जनवरी को दामाद मनजिंदर सिंह का उसे फोन आया।

फोन कर कहा राजदीप बात नहीं कर रही
उसने कहा कि राजदीप कौर बातचीत नहीं कर रही है। इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। इस पर 24 तारीख को UK से पंजाब पहुंची। इसके बाद वह बेटी के ससुराल पहुंची। यहां बेटी मृत मिली। इस पर ससुराल वालों से मौत के बारे में पूछा तो सब अलग-अलग बातें करने लगे। जिससे मुझे उनकी बातों पर शक होने लगा।

ससुराल वालों ने बहाने से भारत बुलाया
महिला ने आरोप लगाया कि दामाद, ससुर जगदेव सिंह व सास बलजीत कौर ने योजना के तहत बेटी को USA से भारत बुलाया था। जबकि भारत में ससुराल में कोई विवाह कार्यक्रम नहीं ​था। इन लोगों ने बेटी का पोस्टमॉर्टम भी नहीं करवाया। जिससे वह बिल्कुल सहमत नहीं हैं। निर्मल कौर ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बेटी का बच्चा, डॉक्यूमेंट और उसका फोन दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि जब बेटी का पोस्टमॉर्टम हो चुका है तो ससुराल वालों को उसका शव न दिया जाए और इनके ​​​खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। निर्मल कौर ने बताया कि दामाद बेटी पर दबाव बनाकर प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने के लिए भी कहता था, ताकि वह वहां पर ग्रीन कार्ड होल्डर बन सके। फिलहाल वह विदेश में अवैध तौर पर रह रहा है।

Nri-Daughter-In-Law-Strangled-To-Death-In-Punjab-Mother-Said-Mother-In-Law-And-Father-In-Law-Called-On-The-Pretext-Of-Marriage-5-Year-Old-Child-Also-Disappeared



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं