September 23, 2026 00:08:39
पंजाब में भिंडरावाले की फोटो हटाने पर बवाल:वीडियो वायरल होने पर भड़के सिख संगठन; गुरुद्वारा प्रबंधक क

पंजाब में भिंडरावाले की फोटो हटाने पर बवाल:वीडियो वायरल होने पर भड़के सिख संगठन; गुरुद्वारा प्रबंधक की गाड़ी तोड़ी; Sho घायल

Jan29,2024 | Enews Team | Tarntaran

तरनतारन। तरनतारन में बाबा दीप सिंह जी की जयंती पर लगे मेले में जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर उतारने पर विवाद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सिख संगठन जमा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। संगठनों का आरोप था कि जूतों की सेवा करने आए युवकों ने यह फोटो लगाई थी। जिसे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उतरवा दिया। इसको लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसका पता चलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। इस दौरान भीड़ ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रिटायर्ड कैप्टन हरसिमरन सिंह की कार पर हमला कर दिया। गाड़ी से तोड़फोड़ की। यहीं नहीं गुस्साई भीड़ ने SHO परविंदर सिंह पर भी हमला कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता हरपाल सिंह ने कहा कि यह निंदनीय काम है। प्रशासन उन पर कार्रवाई करे वर्ना इस बारे में सिख संगठनों से चर्चा कर अगला एक्शन लिया जाएगा। वहीं कमेटी के मैनेजर हरसिमरन सिंह और प्रभजोत सिंह ने कहा कि उन्होंने युवकों को जूते वाली जगह पर भिंडरावाले की फोटो न लगाने को कहा था। उन्होंने कोई अपशब्द नहीं कहा। युवकों ने तोड़-मरोड़ कर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने कल दोनों पक्षों को विवाद सुलझाने के लिए बुलाया है। अगर इस वीडियो से श्रद्धालुओं को ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं।

Ruckus-Over-Removal-Of-Bhindranwales-Photo-In-Punjab-Sikh-Organizations-Angry-After-Video-Went-Viral-Gurudwara-Managers-Car-Broken-Sho-Injured



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं