डेस्क, लुधियाना
पंजाब एग्रीक्लचर यूनिवर्सिटी में तैनात सुपरिटेंडेंट का शव संदिग्ध हालातों में हंबड़ा रोड स्थित प्रवेला सिटी के पास एक प्लॉट में लटकता मिला है। सुपरिटेंडेंट की पहचान हैबोवाल निवासी गुलशन मेहता के रुप में हुई हैं। गुलशन मेहता के पारिवारिक सदस्यों ने शक जताया है कि ये सुसाइड नहीं, ब्लकि किसी ने हत्या कर उनका शव प्लॉट में सरिया के साथ लटका दिया। पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि जब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि शव के पैर जमीन को छू रहे थे और ऐसे में ये सुसाइड तो कताही संभव नहीं हैं। थाना पीएयू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल भेज दिया है। मौके पर पहुंचे आईओ कहना था कि मामला संदिग्ध है और इस बारे में अधिक कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कहा जा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मृतक के भाई राजेश मेहता ने बताया कि पीएयू से घर पर फोन आया था कि गुलशन आफिस नहीं पहुंचे हैं। राजेश ने बताया कि जब वे गुलशन के घर पहुंचे तो उनकी पत्नी ने बताया कि वे सुबह रोटी का टिफिन लेकर घर से आफिस के लिए निकले थे। इसके कुछ देर बाद पीसीआर दस्ते ने उनके घर किसी व्यक्ति को भेजा, जिसने बताया कि गुलशन मेहता का हंबड़ा रोड साईं धाम नजदीक प्रवेला सिटी उनका एक्सीडेंट हुआ है। गुलशन 1996 से पीएयू में जॉब करता था और उनके परिवार दो बेटियां व पत्नी है।
Dead-Body-Of-Pau-Superintendent-Resident-Of-Haibowal-Found-Hanging-In-The-Plot-Under-Suspicious-Circumstances