September 22, 2026 23:18:51
साढू के हाथ की काटी नसें:लेन-देन विवाद में धोखे से बाइक पर बैठकर की वारदात; डॉक्टरों से किया रेफर

साढू के हाथ की काटी नसें:लेन-देन विवाद में धोखे से बाइक पर बैठकर की वारदात; डॉक्टरों से किया रेफर

Jan31,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना| शिमलापुरी इलाके में देर रात एक व्यक्ति ने अपने साढू पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी हाथों की नस काट दी गई। आरोपी धोखे से उसकी बाइक पर बैठा था। रास्ते में उसकी कलाई काट दी। दोनों में पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। इसके बाद खून से लथपथ हालत में उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। जानकारी देते हुए घायल परमिन्द्र सिंह के भाई योगेश धवन ने कहा कि उसका भाई प्रीत नगर शिमलापुरी इलाके का रहने वाला है। आज वह रात को बाजार से दवा खरीदने बाइक पर जा रहा था। रास्ते में उसका साढू उससे लिफ्ट मांगने लगा। उसे उसने कुछ दूरी पर छोड़ने के लिए कहा। परमिन्द्र ने उसे बाइक पर बैठाया, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर उसने परमिन्द्र के हाथ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल परमिन्द्र का उसके साढू के साथ कुछ समय पहले पैसों का लेन-देन था। 1 लाख रुपए उसने लिए थे, जो वापस कर चुका है। अब उसका साढू करीब 30 हजार रुपए देने का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में उसने आज रात परमिन्द्र पर हमला करवाया है। परमिन्द्र के हाथ की नसें कट गई है। योगेश ने कहा कि हमलावर बरोटा रोड का रहने वाला है। फिलहाल परमिन्द्र को CMC अस्पताल दाखिल करवाया जा रहा है। थाना पुलिस शिमलापुरी को भी वह सूचित करेंगे

Brother-In-Law-S-Hand-S-Nerves-Cut-In-A-Transaction-Dispute-The-Incident-Of-Sitting-On-A-Bike-Fraudulently-Referred-To-Doctors

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं