लुधियाना। लुधियाना में बस स्टैंड के नजदीक हुए रिक्शा चालक के कत्ल की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। से पर्दा उठ गया है। उसका कल खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। आरोपी की पहचान गुरविंदर के रुप में हुई है। रिक्शा चालक की पहचान झारखंड निवासी पप्पू मंडल (50) के रूप में हुई है। पप्पू को मौत के घाट उतारे वाले हत्यारोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी और पप्पू आपस में एक-दूसरे को जानते थे। 100 रुपए के पीछे आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों इक्ट्ठे ही खाने-पीने का सामान लेकर बस स्टैंड नजदीक बैठे थे। 100 रुपए मंडल ने सामान लेने में कम दिए थे। जिस कारण गुस्से में आए हत्यारोपी गुरविंदर के साथ उसका झगड़ा हो गया। गुरविंदर ने उसके चेहरे पर पत्थर मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी देते हुए एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने 3 घंटे में इस वारदात को सुलझा लिया है। जांच दौरान पता चला है कि गुरविंदर और पप्पू की मामूली पैसों की रकम को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके गुरविंदर ने उसे मौत के घाट उतार दिया। गुरविंदर और पप्पू इक्ट्ठे कूड़ा इक्ट्ठा करने का काम करता थे। हत्या में इस्तेमाल किया पत्थर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
आरोपी का नहीं कोई घर परिवार
हत्या के बाद अगली सुबह लोगों ने शव पड़ा देख तुरंत चौकी बस स्टैंड और थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव कब्जे में ले सीसीटीवी जांच शुरू कर दी थी। हत्यारोपी गुरविंदर खानाबदोश है। उसका कोई घर-परिवार नहीं है। गुरविंदर और पप्पू इक्ट्ठे ही एक दुकान के बाहर सोते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। आरोपी को जल्द रिमांड पर लेकर पुलिस अन्य पूछताछ भी करेगी।
Friend-Had-Murdered-Rickshaw-Puller-For-100-Rupees-The-Accused-Is-A-Nomad