September 24, 2026 03:24:37
पंडित परांठे वाला विवाद में नया मोड़, पड़ोसी शराब पीकर दुकान के बाहर करता था पेशाब, सीसीटीवी वायरल

पंडित परांठे वाला विवाद में नया मोड़, पड़ोसी शराब पीकर दुकान के बाहर करता था पेशाब, सीसीटीवी वायरल

Feb3,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। चौड़ा बाजार स्थित मशहूर पंडित परांठे वाले का उसके पड़ोसी के साथ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। अब पंडित परांठे वाले ने 3 दिन पहले रात को पड़ोसी के साथ हुए विवाद की वीडियो सार्वजनिक की। वीडियो में उसका पड़ोसी उसकी दुकान के बाहर पेशाब करता दिख रहा है।ग्राहकों के लिए चाय ले जा रहे उसके वेटर से चाय छीन कर वह पीता है और गिलास उनकी दुकान के बाहर फेंकता है। जानकारी देते हुए पंडित परांठे वाले के बेटे हरमन ने कहा कि लंबे समय से वह अपने पड़ोसी से परेशान है। 3 दिन पहले उसके पड़ोसी ने ही पहले उसके पिता रमन पर हाथ उठाया था, जिस कारण विवाद बढ़ गया। कई बार पड़ोसी को सार्वजनिक तौर पर भी दुकानदार समझा चुके, लेकिन वह नहीं माना। ग्राहकों की प्लेट से चाय तक उठाकर पी लेता है। यदि कोई विरोध करता है तो दुकान के बाहर हंगामा करता है। हरमन ने कहा कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाकर उनकी दुकानदारी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। आज मजबूरन उसे पड़ोसी से दुखी होकर सीसीटीवी सार्वजनिक करनी पड़ी है। उधर, दूसरे पक्ष की महिला मीनाक्षी द्वारा इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दर्ज करवाई हुई है। मीनाक्षी का आरोप है कि उसके पति के साथ बेवजह पंडित परांठे वालों ने मारपीट की है। पति को वह बचाने गई तो उस पर भी हाथ उठाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि खींचतान में उसके गले में पहनी चेन भी तोड़ी गई है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच चल रही है। कसूरवार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

New-Twist-In-Pandit-Parantha-Dispute-Neighbor-Used-To-Urinate-Outside-The-Shop-After-Drinking-Alcohol-Cctv-Viral

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं