September 23, 2026 00:43:10
कॉलेज टीचर से ठगे 19 लाख:शेयर मार्केट में पैसा लगाने का लालच दिया; व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजी जाती थी

कॉलेज टीचर से ठगे 19 लाख:शेयर मार्केट में पैसा लगाने का लालच दिया; व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजी जाती थी ट्रेडिंग टिप्स

Feb3,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर | 2 बहनों से साइबर ठगों ने करीब 19 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता को साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में पैसे लगवाने के नाम पर फंसाया। थाना-8 की पुलिस को अमन नगर की रहने वाली राधा ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। जांच के बाद पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी। पुलिस ने पीड़िता के अकाउंट स्टेटमेंट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पैसों का सोर्स पता कर रही है। अमन नगर निवासी राधा ने बताया कि वह एक कॉलेज टीचर है। बीते माह में दोनों बहनों को एक अज्ञात नंबर के जरिए शेयर मार्केट में पैसे लगाने वाले वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप का नाम एलीवर्ल्ड वेल्थ ट्रेनिंग कैंप था। उसमें शेयर मार्केट ट्रेडिंग के टिप्स दिए जाते थे। ग्रुप में जुड़े लोगों को ट्रेडिंग कैसे की जाती है और मार्केट में पैसा कैसे सर्कुलेट होता है, इस बारे में बताया जाता था। जनवरी में शुरू हुआ ठगी का सिलसिला 
राधा ने पुलिस को बताया कि जनवरी में उक्त ग्रुप में एक लिंक भेजा गया था। जिसमें कहा गया कि आईडी बनाकर इसमें कुछ पैसे लगाए जाएं। दोनों बहनों ने यकीन करके थोड़े पैसे लगाए। उक्त पैसे ब्याज लगने के बाद ज्यादा हो गए। ये सिलसिला 2-3 बार चला। उक्त पैसे समय से उनके अकाउंट में आए और उनका बैलेंस बढ़ता गया। ये सारी ट्रांजेक्शन दिसंबर की हैं। राधा ने कहा कि जब पैसे बढ़े तो उसने करीब 3.25 लाख रुपए और उसकी बहन ने करीब 15.66 लाख रुपए उक्त अकाउंट के जरिए लगा दिए। उक्त पैसे भी उनके ट्रेडिंग अकाउंट में तो बढ़े हुए नजर आए। जिसके बाद उक्त ट्रेडिंग अकाउंट से दोनों बहनों ने पैसे निकालने की कोशिश की तो वो पैसे नहीं निकले। 31 जनवरी को मैसेज आया कि 20 प्रतिशत ब्याज नहीं जमा करवाने के कारण उनके अकाउंट लॉक कर दिए हैं।
जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी अपने वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन को दी। मगर उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। इसके दो दिन बाद उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। जिसके बाद पीड़िता को पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई। फिर दोनों बहनों ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। मामले को साइबर सेल को भेज दिया गया और जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया

College-Teacher-Defrauded-Of-Rs-19-Lakh-Allured-To-Invest-Money-In-Share-Market-Trading-Tips-Were-Sent-In-Whatsapp-Group



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं