अमृतसर | सियालका गांव में बच्चे की छप्पड़ में डूबने से मौत हो गई। बच्चा कल शाम से ही गायब था और आज उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। गांव सियाल्का निवासी दिलजान की उमर 10वर्ष थी जो की वहां सरकारी स्कूल का चौथी का छात्र था। दिल्जान के माता पिता दोनों ही दिव्यांग हैं और पिता दर्जी हैं। दिल्जान के पिता लखविंदर चंद के मुताबिक कल दोपहर को स्कूल से आने के बाद उसका बेटा शाम को ट्यूशन पढ़ने गया। उसके बाद सीधा ही खेलने चला गया। जब शाम तक वो वापिस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। आस पास उसे बहुत तलाश गया लेकिन वो नहीं मिला। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव छपड़ में तैर रहा है। शव के साथ साथ उसका बैग और किताबें भी पानी में तैर रहे थे। दिलजांन के पिता ने बताया कि उनके बेटे को पतंगों का बहुत शौक था। जिसके चलते शव वो पतंग पकड़ने के लिए ही पानी में गिर गया और डूब कर उसकी मौत हो गई। थाना मत्तेवाल की पुलिस की ओर से शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिवार को सौंप दिया है।
Child-Falls-Into-Pond-With-School-Bag-While-Catching-Kite-Dies-Parents-Are-Disabled