September 24, 2026 03:25:13
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:किशोर की मौके पर मौत; साथी युवक गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अ

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:किशोर की मौके पर मौत; साथी युवक गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

Feb5,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | रविवार रात चंडीगढ़ रोड स्थित सिद्धू ढाबा के पास एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा 22 वर्षीय अंशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अंशु के सिर में चोट लगी है। उसे देर रात सिविल अस्पताल लाया गया। मृतक किशोर की पहचान कुलदीप निवासी जुगियाना के रूप में हुई है। कुलदीप अंशु के साथ कहां जा रहा था, अभी कुछ पता नहीं चल पाया। अंशु के होश में आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।
अंशु बिहार के जिला बक्सर के गांव ननन का रहने वाला है। दो दिन पहले ही लुधियाना में रहने वाले अपने रिश्तेदार के पास आया है। अंशु के रिश्तेदारों ने उसके पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है। अंशु गोबिंदगढ़ स्थित अपने रिश्तेदार के पास घूमने के लिए दो दिन पहले ही आया था। वह किसी करीबी का बाइक लेकर निकला था। उसके साथ एक 14 वर्षीय किशोर कुलदीप था। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ घायलों को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
लोगों ने खून से लथपथ कुलदीप और अंशु को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि अंशु ने शराब पी हुई थी और बाइक का नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है, जबकि कुलदीप का आज संस्कार करवा दिया जाएगा। थाना जमालपुर के अधीन आने वाली चौकी रामपुरा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Unknown-Vehicle-Hits-Bike-Teenager-Dies-On-The-Spot-Fellow-Youth-Seriously-Injured-Passersby-Took-Him-To-Hospital

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं