लुधियाना। लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित गाँव फल्लेवाल में एक 13 साल के बच्चे की चाइना डोर की चपेट में आने से गर्दन पर गहरा कट लग गया। बच्चे को परिवार की और से दीप अस्पताल दाखिल कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उसके गर्दन की सर्जरी की जा रही है। बच्चे की पहचान फल्लेवाल के रहने वाले जसकरन सिंह के रुप में हुई है। बच्चे की मां किरनजीत कौर ने बताया कि जसकरन सिंह उनका इकलौता बेटा है। रविवार दोपहर को जसकरन साइकिल पर सवार होकर गांव में ही मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रहा था। इसी दौरान अचानक रास्ते में चाइना डोर उसके गले में लिपट गई। जिस कारण उसके एकदम कट लग गया। जसकरन वहीं पर रुक गया। खून निकलता देख वह भागकर घर आया। जिसके बाद उसे दीप अस्पताल लाया गया। किरनजीत कौर ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से ही दुकानों पर डोर पहुंचती है, जिसके बाद इसे आगे लोग खरीदकर पतंगबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस पर बातें करने की जगह सख्त एक्शन लेना चाहिए।
13-Year-Old-Boy-S-Neck-Cut-After-Being-Hit-By-China-String-In-Ludhiana-Surgery-Underway