September 22, 2026 23:58:48
स्टेशन के बाहर नशें से बेसुध मिला पुलिस कर्मी; ई-रिक्शा चालक ने संभाला, 3 घंटे से घुमा रहा

स्टेशन के बाहर नशें से बेसुध मिला पुलिस कर्मी; ई-रिक्शा चालक ने संभाला, 3 घंटे से घुमा रहा

Feb5,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | आज सुबह साढ़े 6 बजे एक पुलिस कर्मचारी बेसुध हालत में रेलवे स्टेशन के बाहर गिरा मिला। रिक्शा चालक ने उसे लड़खड़ाता देख तुरंत संभाला और अपने ई-रिक्शा में बैठाया। पुलिस कर्मचारी की हालत इतनी खराब है कि वह रिक्शा चालक को अपने थाना, घर या तैनाती तक बताने में असमर्थ है। जानकारी देते हुए रिक्शा चालक राकेश कुमार ने कहा कि वह रेलवे स्टेशन के बाहर से गुजर रहा था। शराब के नशे में पुलिस कर्मचारी लड़खड़ाता हुआ उसे दिखाई दिया। उसने उसे रेलवे स्टेशन के बाहर अपने ई-रिक्शा में बैठाया। पुलिस कर्मी ने उसे बस्ती जोधेवाल छोड़ने को कहकर वह फिर से कुछ ही मिनटों में बेसुध हो गया। राकेश ने कहा कि पुलिस कर्मी बस्ती जोधेवाल पहुंचने के बाद अब किसी अन्य जगह जाने के लिए कहने लगा। नशे की हालत में वह उसे सुबह साढ़े 6 बजे से सड़कों पर घुमा रहा है। 3 घंटे लगातार सड़क पर घूमने के बाद अब वह भी उससे परेशान हो चुका है। रिक्शा चालक राज कुमार के मुताबिक वह पुलिस कर्मी को बस्ती जोधेवाल छोड़ कर जा रहा है। इस मामले संबंधी थाना बस्ती जोधेवाल के SHO से बात करनी चाही, लेकिन उनके संपर्क नहीं हो सका।

Police-Personnel-Found-Unconscious-Due-To-Intoxication-Outside-The-Station-E-Rickshaw-Driver-Took-Over-Drove-For-3-Hours

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं