September 23, 2026 02:03:27
बच्ची की टैंक में डूबकर मौत:परिवार को हत्या की आशंका; Sdm के आदेश पर पुलिस कब्र खोदकर निकालेगी शव

बच्ची की टैंक में डूबकर मौत:परिवार को हत्या की आशंका; Sdm के आदेश पर पुलिस कब्र खोदकर निकालेगी शव

Feb5,2024 | Enews Team | Mohali

मोहाली | कस्बा नयागांव में 2 फरवरी को एक 6 साल की बच्ची की पानी के टैंक में डूबने से मौत हो गई थी, लेकिन परिवार ने अब पुलिस को शिकायत देकर हत्या की आशंका जताई है। परिवार को शक है कि उनकी बच्ची की हत्या कर उसे पानी के टैंक में गिरा दिया गया है। इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम खरड़ से चिता (कब्र) को खोद कर उसकी जांच करने की अनुमति मांगी है। वहीं एसडीएम ने फोरेंसिक सहित दूसरी टीमों की निगरानी में जांच करने के आदेश दे दिए हैं। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच करेगी। एसडीएम के आदेशों के अनुसार कल चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में परिवार के साथ पुलिस की टीम पहुंचेगी। वह स्वास्थ्य विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में चिता की खुदाई कर बच्ची के कंकाल को बाहर निकाल कर उसका मेडिकल कराया जाएगा। इस मेडिकल में पुलिस दुर्घटना और हत्या की आशंकाओं पर जांच कराएगी। इसके बाद पुलिस अपनी डिटेल रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी को जब नाबालिग की मौत हुई थी, उस समय उसका मेडिकल नहीं करवाया गया था। बच्ची का पिता घर पर मौजूद नहीं था। उसके पड़ोसी उसे अस्पताल लेकर गए थे। जहां पर उन्होंने लिख कर दिया था कि उन्हें मेडिकल नहीं करवाना है। इसके बाद चंडीगढ़ के सेक्टर 16 अस्पताल की तरफ से बच्ची का शव उन्हें सौंप दिया गया था। इसके बाद उसका सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में संस्कार कर दिया गया। बच्ची की मां प्रियंका ने बताया कि जिस समय बच्ची घर से गायब हुई थी। वह शाम को 5:40 पर घर के बाहर खेलती हुई पड़ोसियों ने देखी थी, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी आस पड़ोस में तलाश की गई थी। पड़ोस में मकान बना रहे महीपाल की पानी की टंकी को चेक किया गया था। उसमें बच्ची नहीं मिली थी, लेकिन जब गली में शोर मचने लगा तो वह खुद उसके परिजनों को बुलाकर लेकर गया और कहा कि दोबारा से चेक करो। शाम 8:00 बजे के करीब उसके पानी के टैंक में बच्ची का शव मिला था। इस पर परिवार को उसकी हत्या का शक हो गया है। मृतक बच्ची सिमरन के पिता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बच्ची पहली क्लास में पढ़ती है। वह पढ़ने में काफी होशियार थी। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा है जो 14 साल का है। दूसरी बेटी है जो 10 साल की है और तीसरी बेटी सिमरन जो की 6 साल की थी। उसकी मौत हो चुकी है। पड़ोस में महिपाल का जो मकान बन रहा है। उसने पिछले 1 साल से पानी की टंकी को खुला रखा हुआ था। उसे कई बार कहने के बाद भी उसने उसे टंकी का ढक्कन बंद नहीं किया था।

Girl-Dies-By-Drowning-In-Tank-Family-Fears-Murder-On-The-Orders-Of-Sdm-Police-Will-Dig-The-Grave-And-Take-Out-The-Dead-Body



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं