September 23, 2026 02:08:08
13 साल की लड़की के साथ की अश्लील हरकत:मॉडल बनाने के बहाने ले जा रहा था चंडीगढ़; लड़की के पिता का बॉस

13 साल की लड़की के साथ की अश्लील हरकत:मॉडल बनाने के बहाने ले जा रहा था चंडीगढ़; लड़की के पिता का बॉस है आरोपी

Feb5,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला | नाभा से 13 साल की लड़की के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग को मॉडल बनाने का लालच देकर चंडीगढ़ ले जा रहा था। रास्ते में बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना 31 जनवरी की है, जिसके बाद आरोपियों ने लड़की को धमकियां देकर चुप करा दिया था। आरोपी लड़की के पिता का बॉस है, जिसका इमीग्रेशन का काम है। बॉस होने की वजह से लड़की के घर आना जाना आम हो गया था और आरोपी लड़की का मुंह बोला मामा बन गया था। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी हरजीत खंगूड़ा गांव कौल नाभा के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज की है, जिसमें अश्लील हरकतें करने के अलावा पोक्सो एक्ट की धारा लगी है। लड़की ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि परिवार को आरोपी पर भरोसा था क्योंकि घर में आना जाना था। आरोपी कहता था कि लड़की को मॉडल बनाकर फिल्मों में रोल दिला सकता है। भरोसे के साथ लड़की के पिता ने 31 जनवरी को लड़की को स्कूल से छुट्टी करवाने के बाद उसे आरोपी के ऑफिस में छोड़ दिया था। जहां से चंडीगढ़ के लिए निकले थे तो रास्ते में कार चलाना सिखाने के बहाने इसे गोद में बिठाकर अश्लील हरकत की थी। चंडीगढ़ से लौटते समय रास्ते में खाना खाते समय सफेद रंग की वस्तु लड़की को खाने के लिए दी और कहा कि यह नमक है। इसे खाने के बाद कार में लड़की बेहोश हुई, जिसे नाभा आकर होश आया। लड़की को कुछ याद नहीं था तो आरोपी ने धमकियां देते हुए इसे चुप करवा दिया। चार फरवरी को घर में लड़की बेहोश होकर गिरी, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया। तब लड़की ने परिवार को सच्चाई बताई तो पुलिस कंप्लेंट की गई।

Indecent-Act-With-A-13-Year-Old-Girl-Was-Taking-Her-To-Chandigarh-On-The-Pretext-Of-Making-Her-A-Model-The-Accused-Is-The-Boss-Of-The-Girl-S-Father



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं