लुधियाना | हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। बच्ची का चेहरा करंट लगने से जल गया। चीखों की आवाज सुनकर उसने परिजनों छत पर आए तो बच्ची बेसुध हालत में जमीन पर गिरी हुई थी। मां पाला जब छत पर बेटी को देखने गई तो वह दंग रह गई। बच्ची की हालत बहुत नाजुक है। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। बच्ची के पिता राम शरण ने कहा कि उनकी बेटी दीपाली चौथी कक्षा में सरकारी स्कूल नेता जी नगर जालंधर बाईपास में पढ़ती है। आज छत पर जब वह कपड़े सुखाने गई तो अचानक से चाइना डोर छत से गुजर रही थी। डोर बच्ची के पैरों में फंस गई। डोर का एक हिस्सा तारों से लग गया। अचानक से धमाका हो गया।
The-Girl-Came-In-Contact-With-High-Tension-Wires-She-Was-Drying-Clothes-On-The-Terrace-Electrocution-Due-To-Getting-Stuck-In-China-Door