September 23, 2026 00:00:28
Dsp की पत्नी का पर्स चोरी:बेटी की शादी में फेरे दिलवाने गुरुद्वारा आया था परिवार; 2 लड़कियों ने की व

Dsp की पत्नी का पर्स चोरी:बेटी की शादी में फेरे दिलवाने गुरुद्वारा आया था परिवार; 2 लड़कियों ने की वारदात

Feb6,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर| बेटी की शादी के दौरान एक DSP की पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में करीब डेढ़ लाख रुपए, एक मोबाइल और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। इसे लेकर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने 2 अज्ञात लड़कियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। एरिया के सीसीटीवी के जरिए पुलिस दोनों लड़कियों का रूट खंगालने में जुटी हुई है। बता दें कि डीएसपी की बेटी की शादी वाइट डायमंड रिजोर्ट में थी। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए केस में DSP सतनाम सिंह ने कहा- बीते दिन उनकी बेटी की शादी जालंधर अर्बन एस्टेट फेस-1 स्थित वाइट डायमंड रिजोर्ट में थी। बेटी के फेरों के लिए उन्हें गुरुद्वारा पर जाना था। पूरा परिवार गुरुद्वारा साहिब पहुंचा और फेरों की प्रक्रिया शुरू की। ये सारा कार्यक्रम करीब 1.30 घंटे तक चला। जब डीएसपी सतनाम सिंह की पत्नी वहां से निकलने लगी तो उन्होंने देखा कि पर्स अपनी जगह से गायब था।
पूरे धार्मिक स्थल पर पर्स ढूंढा गया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके बाद डीएसपी ने तुरंत मामले की जानकारी एरिया पुलिस को दी। पुलिस ने क्राइम सीन पर पहुंच कर धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। जिसमें पता चला कि परिवार के साथ दो कम उम्र की अनजान लड़कियां भी मौजूद थीं। CCTV फुटेज खंगालते 66 फुटी रोड पर पहुंची पुलिस
जोकि उनका पर्स लेकर फरार हो गई थीं। पुलिस सीसीटीवी चेक करते हुए 66 फुटी रोड तक पहुंच गई है। जहां पर आखिरी बार दोनों लड़कियों को देखा गया था। जल्द पुलिस मामले की जांच के बाद दोनों लड़कियों को हिरासत में लेगी।

Dsp-S-Wife-S-Purse-Stolen-The-Family-Had-Come-To-Gurudwara-To-Get-Married-For-Their-Daughter-2-Girls-Committed-The-Crime



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं