September 23, 2026 02:04:59
खन्ना में ऑस्ट्रेलियन Nri की मौत:जागो पार्टी में गया था; दोस्तों ने बताया-बहुत शराब पी, घर के बाहर न

खन्ना में ऑस्ट्रेलियन Nri की मौत:जागो पार्टी में गया था; दोस्तों ने बताया-बहुत शराब पी, घर के बाहर नाले में गिर गया

Feb6,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना | खन्ना में एक NRI की नाले में गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था। एक दिन पहले जागो समारोह में उसने ज्यादा शराब पी ली और नाले में गिर गया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 37 वर्ष वरिंदर सिंह गिल लुधियाना के बुलारा गांव का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी और 9 साल के बेटे के साथ आस्ट्रेलिया में रहता था। वह करीब साढ़े 9 वर्ष बाद गांव लौटा था। रविवार रात वह दोस्त के साथ मलौद के गांव कुलाहड़ में दोस्त की रिश्तेदारी में शादी में गया। वरिंदर के दोस्तों ने बताया कि जागो पार्टी में उसने खूब मस्ती की और शराब पी। पार्टी के बाद रात करीब सवा 1 बजे वह रिश्तेदार के घर से निकला। रात करीब 2 बजे वहां से निकल रहे एक व्यक्ति ने देखा कि कोई नाले में पड़ा है। उसने शादी वाले घर में सूचना दी। तब लोगों ने देखा कि वह वरिंदर था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे ASI हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वरिंदर के दोस्त गुरप्रीत सिंह गिल का बयान दर्ज किया है। उसके आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Australian-Nri-Dies-In-Khanna-Jago-Had-Gone-To-Party-Friends-Told-Drank-Too-Much-Fell-Into-The-Drain-Outside-The-House

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं