September 24, 2026 00:34:53
रेलवे स्टेशन पर Gst की रेड:होशियारपुर एक्सप्रेस से आया माल,कब्जे में लिए 57 नग जूते,पेटी माफिया में

रेलवे स्टेशन पर Gst की रेड:होशियारपुर एक्सप्रेस से आया माल,कब्जे में लिए 57 नग जूते,पेटी माफिया में हड़कंप

Feb7,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | स्टेट GST ने रेलवे स्टेशन के पार्सल डिपार्टमेंट में छापामारी की। स्टेशन पर पेटी माफिया लंबे समय से एक्टिव है। बिना बिल के व्यापारियों के नगों को ट्रेनों में लोड करवाया जा रहा है। आज अधिकारियों ने कानपुर-होशियारपुर एक्सप्रेस में अचानक चैकिंग की तो 57 नग जूत्तों के कब्जे में लिए गए। GST अधिकारियों की रेड के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि जो 57 नग GST विभाग ने कब्जे में लिए है उसके बिल एजेंट पेश नहीं कर पाए। फिलहाल अधिकारियों ने नग कब्जे में लेकर कंपनी मालिकों को भी सूचित कर दिया है। GST विभाग के मोबाइल विंग की टीम रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम में एस.टी.ओ. गुरदीप सिंह, इंस्पेक्टर मक्खन सिंह शामिल थे। अधिकारियों ने होशियारपुर एक्सप्रेस में आए सामान की चेकिंग की और इस दोरान बिना बिल के 57 से अधिक जूतों के नग कब्जे में लिए। अधिकारियों ने बताया कि वैरिफिकेशन के बाद माल पर जुर्माना लगेगा। बता दें रेलवे स्टेशन पर पेटी माफिया सक्रिय है। बिना बिल के लगातार माल रेलवे के जरिए दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। सरकार को रेलवे अधिकारियों की मिली भगत से चूना लगाया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि बिना बिल के माल GST विभाग ने पकड़ा हो। पहले भी कई बार रेलवे के माल गोदाम से बिना बिल का माल पकड़ जाता है। अधिकारियों मुताबिक पेटी माफिया पर शिकंजा कसने के लिए ऐसी कार्रवाइयों में तेजी लाई जाएगी और टैक्स चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सक्रिय पेटी माफिया बगैर GST दिए गुंडागर्दी और चोर रास्तों के जरिए होजरी और जूत्तों आदि का माल प्लेटफार्म तक पहुंचाते हैं। इससे डिपार्टमेंट को लाखों रुपए टैक्स की चपत भी लग रही है। इस गिरोह के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि कई बार तो जो कोई भी इनका विरोध करता है उस पर हमला तक कर देते है।
रेलवे स्टेशन पर सक्रिय पेटी माफिया पिछले कई वर्षों से बिना बिल का माल ठिकाने लगा सरकार को रोजाना लाखों का चूना लगा रहे हैं। सेल्स टैक्स विभाग पहले भी कई बार नाकेबंदी कर इन पर नकेल कसने की नाकाम कोशिशें कर चुका है। इस बार पंजाब की सख्त हिदायतों के बाद विभाग ने रेलवे स्टेशन के आस-पास नाकेबंदी का जाल बिछा दिया है। इसमें टैक्स माफिया विभाग से आंख मिचौनी कर माल निकालने के लिए लगातार छटपटा रहा है। रेलवे स्टेशन पर चोर रास्ते ही अधिकारियों ने इतने बना रखे है कि आसान से माल स्टेशन से बाहर तक पहुंच जाता है।

Gst-Raid-On-Railway-Station-Goods-Arrived-From-Hoshiarpur-Express-57-Pieces-Of-Shoes-Seized-Panic-Among-Petty-Mafia



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं