September 24, 2026 00:34:47
शादीशुदा महिला से गैंगरेप:खेतों की मोटर पर लेकर गए; जबरन शराब पिलाई; बनाया हवस का शिकार; मौके से भाग

शादीशुदा महिला से गैंगरेप:खेतों की मोटर पर लेकर गए; जबरन शराब पिलाई; बनाया हवस का शिकार; मौके से भागे आरोपी

Feb7,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला | राजपुरा इलाके में रहने वाली शादीशुदा 33 वर्षीय महिला को झांसा में लेने के बाद खेतों की मोटर पर ले गए चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप कर दिया। गैंगरेप करने वाले इन आरोपियों ने महिला को मोटर वाले कमरे में कुंडी लगाकर बंद कर दिया और खुद मौके से फरार हो गए। अगले दिन सुबह मोटर के मालिक पहुंचे तो उन्होंने कुंडी खोल महिला को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद छह फरवरी देर रात खेड़ी गंडिया पुलिस स्टेशन में चार अनजान लोगों के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों की पहचान के लिए एक मोबाइल नंबर हासिल हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। एफआईआर के अनुसार पांच फरवरी को यह महिला सुबह 11 बजे राजपुरा के एपी जैन अस्पताल पहुंचती है। जहां से महिला के साथ फोन पर अक्सर बात करने वाला व्यक्ति अपने दोस्त के साथ अस्पताल के बाहर पहुंचता है। यह महिला इन दोनों के साथ स्कूटरी पर बैठकर दौणकलां गांव में खेतों में बनी मोटर पर पहुंचती है। यहां पर पहले से ही 2 व्यक्ति मौजूद थे और चारों मिलकर महिला को जबरन शराब पिलाते हैं। शराब के नशे में धुत्त करने के बाद यह चारो महिला के साथ गैंगरेप करते हैं। देर रात तक यह सिलसिला चलता है और रात 11 बजे चारों मिलकर इस महिला को अपने साथ गांव बठली की खेतों की अन्य मोटर पर ले जाते हैं। यहां पर भी महिला के साथ गैंगरेप किया जाता है और बाद में सभी आरोपी महिला को इस मोटर में कुंडी लगाकर बंद करते हैं और खुद भाग जाते है। यही नहीं महिला का फोन भी आरोपी अपने साथ ले जाते हैं। अगले दिन 6 फरवरी की सुबह यह मोटर का कमरा खेतों के मालिक खोलते हैं, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। दिन भर महिला के बयान व मैडिकल प्रक्रिया के बाद पुलिस चार अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करती है। थाना खेड़ी गंडिया के एसएचओ साहिब सिंह कहते हैं कि आरोपियों में शामिल एक व्यक्ति ने खुद को सरपंच कहकर महिला से बात की थी, जिसके भरोसे पर महिला अस्पताल से इनके साथ गई थी। साथ जाने का कारण महिला ने स्पष्ट नहीं किया है लेकिन इस महिला के पास एक आरोपी का फोन नंबर है। इस फोन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर इनके नाम एफआईआर में जोड़ देंगे।

Married-Woman-Gang-Raped-Taken-To-The-Fields-On-A-Motor-Vehicle-Forced-To-Drink-Alcohol-Made-A-Victim-Of-Lust-The-Accused-Fled-From-The-Spot



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं