September 24, 2026 00:34:42
जालंधर में 1 महिलाओं समेत 4 फर्जी पत्रकार अरेस्ट:घर निर्माण को अवैध बता मांगे 1 लाख; Qr कोड भेजकर ट्

जालंधर में 1 महिलाओं समेत 4 फर्जी पत्रकार अरेस्ट:घर निर्माण को अवैध बता मांगे 1 लाख; Qr कोड भेजकर ट्रांसफर कराए 30 हजार

Feb9,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर में पुलिस ने QR कोड भेजकर पैसे मांगने वाले 4 फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 1 महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने फर्जी पत्रकारों पर केस दर्ज कर लिया है। आज सभी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी। आरोपियों से पुलिस ने करीब पांच हजार रुपए और चार फोन बरामद किए हैं। थाना रामामंडी पुलिस ने सनी महेंद्रू, अजय निवासी अली मोहल्ला, मिस्टी निवासी भार्गव कैंप, मनप्रीत निवासी अवतार नगर के खिलाफ IPC की धारा 384, 420, 419 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। गुरुवार देर शाम केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया था। एक महिला और एक व्यक्ति की शमूलियत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक करीब 3 मामले ऐसे मिले हैं, जिसमें पता चला है कि उक्त आरोपियों ने पैसे लिए थे। वहीं, पुलिस कॉल डिटेल निकाली गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। 30 हजार देने के बाद भी कर रहे थे परेशान मिली जानकारी के अनुसार, ढिलवां निवासी व्यक्ति को डरा-धमकाकर सभी आरोपी जालंधर-आदमपुर हाईवे पर पैसे लेने के लिए गए थे। आरोपियों ने पीड़ित से एक लाख रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने किसी तरह फर्जी पत्रकारों को 30 हजार रुपए दे भी दिए थे। मगर, आरोपियों का पेट इतने से नहीं भरा तो, उन्होंने दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया गया था। ढिलवां निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर का निर्माण कर रहा था। इस दौरान फर्जी पत्रकारों ने पीड़ित के घर की फोटो खींच ली और इसकी शिकायत नगर निगम जालंधर को देकर कार्रवाई करने की धमकी थी। पीड़ित इतना जानकार नहीं था, जिसके चलते आरोपियों ने पहले पीड़ित से 30 हजार रुपए डरा-धमकाकर ऐंठ लिए। QR कोड भेजकर ट्रांसफर करवाए पैसे अमरजीत ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के पेटीएम अकाउंट में उसने QR कोड के जरिए करीब 30 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। मगर, आरोपियों ने दोबारा उसे तंग करना शुरू कर दिया था। इसे लेकर पीड़ित ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी और पैसे देने के लिए आरोपियों को बुला लिया। जब वह पैसे लेने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पीड़ित ने मौके पर एक वीडियो भी बनाया। जिसमें पुलिस आरोपियों के नाम नंबर नोट कर रही है।

4-Fake-Journalists-Including-1-Woman-Arrested-In-Jalandhar-Called-House-Construction-Illegal-And-Demanded-Rs-1-Lakh-Get-30-Thousand-Transferred-By-Sending-Qr-Code



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं