September 24, 2026 00:34:58
पुलिस ने पकड़े 12 मोबाइल स्नैचर:हथियारों के बल पर लूटे 227 सेलफोन बरामद; खोलकर पार्टस भेजते नेपाल

पुलिस ने पकड़े 12 मोबाइल स्नैचर:हथियारों के बल पर लूटे 227 सेलफोन बरामद; खोलकर पार्टस भेजते नेपाल

Feb9,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | पुलिस ने आज हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों से पुलिस ने 227 मोबाइल फोन बरामद किए है। अकेला जा रहे राहगीरों को हथियारों की नोक पर ये बदमाश लूट लेते थे। लुटेरे मोबाइल फोन जिस व्यक्ति को बेचते थे वह सस्ते दाम पर मोबाइल फोन खरीदकर दिल्ली एजेंटों के जरिए बेच देता। जिन मोबाइलों के लाक नहीं खोल पाते थे उनके पाट्स खोलकर नेपाल व अन्य नजदीकी देशों में सप्लाई कर देता था।गिरफ्तार लुटेरों पर पहले भी कई मामले दर्ज है। JCP जसकिरनणजीत सिंह तेजा ने कहा कि बदमाश फोकल पाइंट, जमालपुर, ढंडारी आदि इलाकों में मजदूरों से लूट करते थे। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार उर्फ बब्बी, जतिंद्र कुमार उर्फ सोनू, मनप्रीत उर्फ मनू और गुरमीत सिंह उर्फ गोरा और राहुल सैणी के रूप में हुई है। बदमाशों से 227 मोबाइल, 2 दात्त, एक मोटरसाइकिल सप्लेंडर, एक स्कूटी जूपिटर बरामद हुई है। आरोपी रमेश कुमार पर पहले थाना डिवीजन नंबर 7 में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी मनप्रीत मनू पर जिला फतेहगढ़ साहिब थाना बडाली आला में हत्या का मामला दर्ज है।
लुटेरे मोबाइल लूटने के बाद गुरमीत सिंह गोरा मालिक गुलाटी टेलीकॉम को मोबाइल सस्ते दाम पर बेच देते थे। गुरमीत दिल्ली ले जाकर मोबाइल को सेकेंड हैंड रेट पर बेच देता था। कुछ मोबाइलों के पार्ट्स निकाल कर एजेंटों के जरिए नेपाल व अन्य साथ लगते देशों में सप्लाई करते हैं। गुरमीत की दुकान विश्वकर्मा नगर ताजपुर रोड पर है। आरोपी दुकान में ही मोबाइलों के लाक क्रेक करता है। पुलिस को बाइक, स्कूटी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाशों ने 10 से 12 साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाया हुआ है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

Police-Caught-12-Mobile-Snatchers-227-Cellphones-Looted-With-The-Force-Of-Weapons-Recovered-Nepal-Sends-Parts-After-Opening

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं