September 24, 2026 01:13:44
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार:महिला की मौत, 10 साल की बच्ची समेत 4 घायल; झपकी लगने से हुआ हादसा

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार:महिला की मौत, 10 साल की बच्ची समेत 4 घायल; झपकी लगने से हुआ हादसा

Feb14,2024 | Enews Team | Jagraon

जगराओं | कोठे पोना रोड पर स्थित पेट्रोल पंप मालिक की कार मंगलवार की देर शाम को रायकोट से मलेरकोटला रोड पर गांव भैणी वडिंगा में हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार आगे से बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस हादसे दौरान एक महिला की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान बंटी रानी निवासी जगराओं के रूप में हुई है। जब कि 10 साल बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रायकोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन एक की हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने एक को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया बाकी तीन को रायकोट अस्पताल में भर्ती कर लिया घायलो में कृष्ण लाल, जोगिदरपाल काला मधुबाला के नाम शामिल है हादसा उस समय हुआ जब काला अन्य चार लोगो के साथ नाभा के पास स्थित शिंटा वाले डेरे से माथा टेककर वापिस जगराओं घर लौट रहे थे। इस दौरान कार चला रहे जोगिंदरपाल काला को अचानक झपकी आ गई जिसके बाद कार सीधे डाइवर साइड से पेड से जा टकराई इस दौरान सभी लोग घायल हो गए लेकिन देर रात को महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी लुधियाना किया रेफर इस सबंधी बात करते हुए ASIकुलदीप सिंह ने बताया कि जोगिंदरपाल काला जगराओं में पेट्रोल पंप चलाता है। हादसे दौरान वह ही कार चला रहा था जिसको लुधियाना इलाज के लिये रेफर कर दिया वही शव का पोस्टमार्टम कर बुधवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही हादसे का पता चलते ही जगराओं से सभी के परिजन रायकोट व लुधियाना अस्पताल पहुंच गए।

Speeding-Car-Collides-With-A-Tree-Woman-Killed-4-Including-10-Year-Old-Girl-Injured-Accident-Caused-By-Napping

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं