September 24, 2026 01:12:47
खन्ना में नकली विजिलेंस डीएसपी गिरफ्तार, आर्म्स लाइसेंस अपग्रेड करवाते समय आया काबू; सरकारी दफ्तरों

खन्ना में नकली विजिलेंस डीएसपी गिरफ्तार, आर्म्स लाइसेंस अपग्रेड करवाते समय आया काबू; सरकारी दफ्तरों में जमाता था धौंस

Feb14,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना पुलिस ने नकली विजिलेंस डीएसपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह निवासी आहलुवालिया मोहल्ला खन्ना के तौर पर हुई। आरोपी कई सालों से नकली डीएसपी बनकर घूम रहा था। सिटी थाना में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, रमनदीप सिंह रम्मी खुद को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में डीएसपी बताता था। विभिन्न ऑफिसर्स को धमकाता रहता था। तहसील दफ्तर, सिविल अस्पताल में उसे कई बार अफसरों के पास बैठे देखा गया। सूत्रों से खबर है कि रमनदीप सिंह के नाम पर प्वाइंट 32 बार आर्म्स लाइसेंस है। उसने अब लाइसेंस अपग्रेड करवाना था। जिसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन करवाई गई। वेरिफिकेशन में भी रमनदीप सिंह ने खुद को पंजाब पुलिस अधिकारी लिखा। बताया जा रहा है कि इस पर पुलिस अधिकारी ने भी साइन कर दिए थे। लेकिन जब आई कार्ड मांगा गया तो वह पकड़ा गया। खन्ना की एसएसपी अमनीत कौंडल की तरफ से मंगलवार साढ़े तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस करके खुलासा किया जाएगा।

Fake-Vigilance-Dsp-Arrested-In-Khanna-Caught-While-Getting-Arms-License-Upgraded-Used-To-Bully-In-Government-Offices

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं