September 24, 2026 01:13:38
कंगनवाल में सरस्वती पूजा के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 2 बच्चों समेत 7 लोग झुलसे

कंगनवाल में सरस्वती पूजा के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 2 बच्चों समेत 7 लोग झुलसे

Feb14,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कंगनवाल स्थित सरस्वती पूजा समारोह के दौरान एक वेहड़े में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके से पूरा इलाका दहल गया। हादसा इतना भयानक था कि कुल 7 लोग झुलस गए। लोगों ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। वेहड़े में खेल रहे 2 बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए। फिलहाल तीन लोगों की पहचान अभी तक हो पाई है। घायलों में दो बच्चों सहित एक व्यक्ति को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें PGI रेफर कर दिया है। झुलसे लोगों की पहचान साहिल (10), साक्षी (11) और पवन कुमार (29) के रूप में हुई है। बाकी 4 घायलों को किन अस्पतालों में ले जाया गया हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई। इस मामले में थाना साहनेवाल पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंच जांच की गई है। जानकारी देते हुए सिगम राज पांडे ने बताया कि वह कंगनवाल के रहने वाले हैं। उनके पड़ोस के वेहड़े में सरस्वती पूजा समारोह आयोजित किया जा रहा था। उनका बेटा और पड़ोसी की बच्ची वहीं खेल रहे थे। अचानक रात सवा 9 बजे बेटा कमरे में आया तो उसके कपड़ों में आग लगी हुई थी। लोगों की मदद से तुरंत आग बुझाई। इसी तरह एक बच्ची साक्षी के भी आग लगी थी। दोनों बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल साहिल और साक्षी को PGI रेफर कर दिया है।

Cylinder-Blast-During-Saraswati-Puja-In-Kanganwal-7-People-Including-2-Children-Burnt

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं