September 24, 2026 01:13:22
66 किलो अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार, अटैची में छिपाकर ले जा रहे थे अफीम

66 किलो अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार, अटैची में छिपाकर ले जा रहे थे अफीम

Feb16,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में एसटीएफ की टीम ने स्कार्पियों गाड़ी में अटैची में छिपाकर अफीम लेकर आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 66 किलो अफीम बरामद की है। आरोपी पिछले कई वर्षों से ये तस्कर पंजाब के विभिन्न शहरों में नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहे है। थाना एसटीएफ की टीम ने गुरदेव सिंह (40) निवासी बुडीजाम उड़ीसा और तजिंद्र सिंह निवासी अगवाड़ डाला निवासी जगराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि इंचार्ज हरबंस सिंह को गुप्त सूचना थी कि दो नशा तस्कर स्कॉर्पियो गाड़ी में अफीम की तस्करी करने आ रहे है। पुलिस ने तस्करों को दोराहा से साहनेवाल के बीच रास्ते नाकाबंदी करके घेरा। आरोपियों की कार को जब चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने भागने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों तस्करों को काबू कर लिया। आरोपियों ने कपड़ों के बीच अफीम छिपाई हुई थी। पहले भी कई पर्चें है दर्ज दोनों तस्कर झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। आरोपी गुरदेव सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह गाड़ियां खरीदने और बेचने का काम करता है। वह पिछले 5 साल से अफीम तस्करी के कारोबार में संलिप्त है। गुरदेव खुद भी अफीम का नशा करता है। आरोपी तजिंद्र सिंह ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। वह पिछले 4 साल से अफीम तस्करी करता है। लुधियाना में उसने किसी को अफीम की डिलीवरी देनी थी। आरोपी ने बताया कि वह बनारस के धीरज कुमार से 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से अफीम खरीद कर लाता है। वह अपने ग्राहकों को करीब 2 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से अफीम सप्लाई करता है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। महानगर में वह किस व्यक्ति को इतनी बड़ी खेप डिलीवर करने आए थे उसके बारे पता कर खुलासा किया जाएगा।

Two-Smugglers-Arrested-Along-With-66-Kg-Opium-Were-Carrying-Opium-Hidden-In-Briefcase

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं