September 24, 2026 01:12:10
इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में Ncb की लुधियाना में रेड, अक्षय छाबड़ा के पांच वाहन कब्जे में लिए गए

इंटरनेशनल ड्रग रैकेट में Ncb की लुधियाना में रेड, अक्षय छाबड़ा के पांच वाहन कब्जे में लिए गए

Feb16,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शुक्रवार को एनसीबी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर अक्षय छाबड़ा के लुधियाना स्थित दुगरी घर पर रेड की। इस दौरान अक्षय के 5 वाहन कब्जे में लिए है। इन गाड़ियों की कीमत 44.50 लाख रुपए है। तस्कर ने ये वाहन ड्रग मनी से खरीदी है। एनसीबी चंडीगढ़ टीम ने 15 नवंबर 2022 को 20.326 किलोग्राम हेरोइन अक्षय छाबड़ा से बरामद की थी। इस कार्रवाई से 11 दिन पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने छाबड़ा के साथी सुरिंदर कालड़ा के घर से 36 लाख रुपए का कीमती सामान जब्त किया है। जो ड्रग माफिया अक्षय छाबड़ा द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट में एनसीबी का वांछित आरोपी है। 7 दिन पहले इसी केस में नामजद आरोपी गुरमेल सिंह गैरी के जिम पर रेड की। गैरी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी है। चंडीगढ़ से टीम GTB नगर, 33 फूटा रोड, मुंडियां कलां में रेड कर 37 लाख का सामान जब्त किया है। संदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद हुआ था खुलासा एनसीबी वारा 15 नवंबर, 2022 को तस्कर संदीप सिंह को गिरफ्तार करने और उसके कब्जे से 20.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के बाद छाबड़ा 18 नवंबर, 2022 को दुबई भाग गया था। एनसीबी अधिकारी ने बताया कि कालड़ा अपनी फर्म और कई अन्य कंपनियों के जरिए हवाला रैकेट चलाता है। ड्रग तस्करी, हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध गतिविधियों में भी उसकी संलिप्तता का संदेह है।

Ncb-Raid-In-Ludhiana-In-International-Drug-Racket-Five-Vehicles-Of-Akshay-Chhabra-Seized

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं