फाजिल्का | PO स्टाफ ने NDPS ACT मामले में भगोड़े को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पीओ स्टाफ के प्रभारी ASI रतन लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विश्वा उर्फ काला वासी ओडा, फाजिल्का बाहर से हेरोइन लाकर शहर के फाजिल्का इलाके में बेच रहा है। जिसके आधार पर पुल नवां सलेमशाह रोड फाजिल्का पर नाकाबंदी की गई और आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सिटी फाजिल्का में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसे 12/11/2023 को माननीय न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। दिनांक 16/2/2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिटी फाजिल्का के हवाले कर दिया गया।
Po-Staff-Caught-The-Fugitive-Was-Absconding-In-Ndps-Case-Used-To-Supply-In-Urban-Areas