पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के दसूहा से विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन की कार का एक्सीडेंट हो गया। शनिवार को तलवाड़ा रोड पर दूसरी कार की साइड लगने से विधायक की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में विधायक घुम्मन और उनके निजी सचिव (PA) शुभम शर्मा घायल हो गए। हादसे में बाद तुरंत उन्हें दसूहा सिविल अस्पताल ले जाया गया। विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन शनिवार को किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तलवाड़ा जा रहे थे। उनके साथ कार में PA समेत 5 लोग मौजूद थे। जैसे ही उनकी कार चोहाला गांव के पास पहुंची तो एक कार ने विधायक की कार को साइड मार दी। विधायक के ड्राइवर ने कार को कंट्रोल करने की कोशिश की, बावजूद इसके कार पलट कर रोड के साइड पहुंच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कार में सवार लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों को पता चला कि यह कार विधायक घुम्मन की है। इसके बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। विधायक और निजी सचिव को चोटें आई थीं। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।
Aap-Mla-S-Car-Overturned-It-Went-Out-Of-Control-After-Hitting-The-Side-Of-Another-Car-On-The-Road-Mla-And-Pa-Injured