September 23, 2026 00:43:57
विधवा के घर से कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हुए चोर :मेन गेट का ताला तोड़कर अन्दर घुसे चोर; कीमती सा

विधवा के घर से कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हुए चोर :मेन गेट का ताला तोड़कर अन्दर घुसे चोर; कीमती सामान और नकदी लेकर फरार

Feb17,2024 | Enews Team | Abohar

अबोहर | विधवा के घर में घुसे चोर उसके घर से सारा घरेलू सामान व बर्तन आदि भी चुरा ले गए। मामले की सूचना सिटी टू की पुलिस को दे दी गई है। निर्दयी चोरों ने विधवा की घर में रखी पैंशन तक भी नहीं छोड़ी। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, नई आबादी गली नंबर 20 निवासी राधा देवी ने बताया कि उसके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है और वह घर पर अकेली ही रहती है और लोगो के घरों में काम कर अपना जीवन बसर कर रही है। कल रात वह अपने घर को ताला लगाकर शहर में ही रहने वाली अपनी बहन के घर जागरण पर गई थी। आज सुबह करीब 10 बजे जब वह घर आई तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था कमरों में भी सारा सामान बिखरा हुआ था। जहां से खाना बनाने वाले बर्तन भी गायब थे। महिला ने बताया कि गत दिवस ही वह अपनी बुढ़ापा पेंशन के 1500 रुपए लेकर आई थी जो कि चोर उसे भी चुरा ले गए। महिला ने इसकी सूचना लोगों की मदद से पुलिस को दी जिस पर पीसीआर कर्मचारी मौके पर पहुंचें और आस पडोस में लगे कैमरों की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी। इधर मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद डॉ. मुकेश ने बताया कि नई आबादी और राजीव नगर में पिछले छह माह में करीब 8-10 चोरी की घटनाएं हो चुकी है इस क्षेत्र में क्राइम दिनों दिन बढ रहा है क्योंकि असामाजिक तत्वों में दिल में पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। वे कई बार पुलिस अधिकारियों को इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अब वे शीघ्र ही एसएसपी से मिलकर इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग करेंगें

Thieves-Escaped-With-Valuables-And-Cash-From-Widow-S-Housethieves-Entered-Inside-By-Breaking-The-Lock-Of-The-Main-Gate-Absconded-With-Valuables-And-Cash



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं