फिरोजपुर। पंजाब के बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी कांड से संबंधित तीन मुकदमों में वंछित आरोपी प्रदीप क्लेर को SIT ने चंडीगढ़ अदालत में पेश किया। जहां SIT ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पूछताछ के लिए मांग की। जिस पर अदालत ने आरोपी का 4 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। प्रदीप क्लेर को पिछले दिनों SIT द्वारा गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद क्लेर को वहां से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर फरीदकोट अदालत में पेश कर अलग-अलग तीन बार दो-दो दिनों की पुलिस रिमांड हासिल कर SIT ने पूछताछ की। बता दें, बरगाड़ी बेअदबी कांड से संबंधित तीन मुकदमों में डेरा प्रेमी प्रदीप क्लेर वंक्षित है। इन तीनों मुकदमों में प्रदीप क्लेर को फरीदकोट अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिया गया था, जिन मामलों में आरोपी को भगोड़ा करार दिया गया था। उन्हीं मामलों में फरीदकोट अदालत ने आरोपी की पुलिस रिमांड दी थी। उक्त पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने के उपरांत आरोपी प्रदीप क्लेर स्थानीय ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मैडम चंदन की अदालत में पेश करके उसका ट्रांजिट रिमांड लिया गया। चंडीगढ़ की अदालत में पेश किया गया। 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा जहां SIT द्वारा बेअदबी मामले में 2 जून 2015 को दर्ज हुई 63 नंबर FIR में पूछताछ के लिए दस दिन का रिमांड मांगा गया। परन्तु वहां अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। बता दें, डेरा प्रेमियों की याचिका पर बेअदबी कांड के तीनों मामलों को चंडीगढ़ अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसके चलते इन मामलों की सुनवाई चंडीगढ़ की अदालत में हो रही है।
Bargari-Incident-Accused-Pradeep-Kler-On-4-Days-Police-Remand-Production-In-Chandigarh-Court