चंडीगढ़। वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह व उनके साथी दलजीत सिंह कलसी और अन्य लोगों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत दर्ज केस की आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई वकीलों के वर्क सस्पेंड होने की वजह से नहीं हो पाई। इसके बाद अदालत ने केस की अगली सुनवाई 26 फरवरी तय की है। गत सुनवाई के समय अमृतपाल सिंह के वकीलों की तरफ से उन पर दर्ज केस को रद्द करने की याचिका लगाई थी। इसके बाद अदालत ने इस मामले में डिब्रूगढ़ जेल अधीक्षक समेत अन्य पार्टियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे। कुछ दिन पहले बैरक से मिले स्पाई कैमरे अमृतपाल सिंह केस में होने वाली सुनवाई कई वजह से अहम है। क्योंकि अमृतपाल सिंह की बैरक से कुछ दिन पहले स्पाई-कैमरे व सीसीटीवी कैमरे बरामद हुए थे। वहीं, परिवार का आरोप था कि जेल प्रशासन की तरफ से यह सारी चीजें वहां लगाई गई थीं। वहीं, अब जेल अधिकारी की रिपोर्ट से सारी स्थिति साफ होगी। अमृतपाल ने शुरू की है भूख-हड़ताल इसके बाद अमृतपाल सिंह व उनके साथियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर का कहना है कि अमृतपाल बीते दिन शौचालय गया था। तभी जेल प्रशासन के कुछ लोग इलेक्ट्रीशियन के साथ NSA सेल में आए थे। जब उनके द्वारा सेल की जांच की गई तो वहां कुछ स्पाई-कैमरे मिले। जिन्हें उन्होंने जब्त कर लिया है।
Hearing-Of-Amritpal-Singh-Case-On-26-February-Dibrugarh-Jail-Superintendent-Will-Answer-In-High-Court-Filed-Petition-To-Cancel-The-Case