जगराओं | टैंट हाउस पर काम करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार युवक अपने गांव मीरपुर हांस जा रहा था, लेकिन कोठे पोना में तेज रफ्तार एक्टिवा सवार युवक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह निवासी मीरपुर हांस के रूप में हुई है। चौकी मान पुलिस ने एक्टिवा सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित प्रीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे के साथ गांव से जगराओं शहर में किसी काम से आया था। जब वह वापस गांव जाने लगे तो अड्डा रायकोट के नजदीक उसका बेटा लखविंदर सिंह मिल गया। तो वह तीनों अपनी अपनी बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जाने लगे। जब वह कोठे पोना के नजदीक पहुंचे तो दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार एक्टिवा सवार युवक ने लखविंदर सिंह की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे लखविंदर सिंह व एक्टिवा सवार दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में उसकी आंखें के सामने ही उसके बेटे लखविंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए एक्टिवा सवार को अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
Son-Committed-Suicide-In-Front-Of-His-Father-Speeding-Activa-Collided-With-The-Bike-The-Deceased-Was-Returning-To-The-Village