जगराओं। किसान आंदोलन को लेकर सोमवार को किए ऐलान के मुताबिक किसानों ने मंगलवार की सुबह ही लुधियाना देहात के ल प्लाजा पर कब्जा करते हुए आमजन के लिए फ्री कर दिया। किसानों ने टोल प्लाजा पर अपना धरना भी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार अपनी मांगों को लेकर शंभु बार्डर पर किसानों पर हुए अत्याचार से भड़के यहां के किसानों ने सोमवार को ऐलान किया था कि पंजाब के टोल प्लाजा पर तीन दिन तक धरना देकर टोल फ्री करवाया जाएगा। जिसके चलते मंगलवार को किसानों ने गांव चौकीमान टोल प्लाजा और सुधार के नजदीक गांव रकबा में बने टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने टोल प्लाजा को करवा दिया। अपना हक लेकर रहेंगे किसान किसान नेता सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, बलवीर सिंह व कुलवंत सिंह ने कहा कि सरकार बैठकों के नाम पर किसानों को उलझा रही है। इतना ही नहीं सरकार किसानों को दो फाड़ करने में जुटी है, ताकि सरकार को फसलों पर एमएसपी ना देनी पड़े। लेकिन किसान अपना हक लेने के लिए दिल्ली तक पहुंचेगे। चाहे उनके आगे सरकार टोप, टैंक क्यों ना खड़े कर दे।
Toll-Plaza-Made-Free-In-Jagraon-Farmers-Started-3-Day-Strike-Protest-Against-Government