September 23, 2026 00:43:58
खन्ना में गरमाया करोड़ों की ग्रांट का मामला, सरपंच के निजी खाते में 2.65 लाख रुपए ट्रांसफर; जांच की

खन्ना में गरमाया करोड़ों की ग्रांट का मामला, सरपंच के निजी खाते में 2.65 लाख रुपए ट्रांसफर; जांच की मांग उठी

Feb20,2024 | Enews Team | Khanna

खन्ना। खन्ना में दिसंबर 2023 में करीब 58 लाख रुपए का गबन करने के आरोप में ब्लॉक विकास पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कुलविंदर सिंह के सस्पेंड होने के बाद एक नए घपले का शक जताया गया है। बीडीपीओ की खाली कुर्सी दौरान स्टाफ द्वारा अपने स्तर पर करोड़ों रुपए जारी करने का मामला गर्माया है। इसकी शिकायत सीएम पंजाब और विजिलेंस से करते हुए जांच की मांग की गई है। बीडीपीओ कुलविंदर सिंह को पंजाब सरकार की तरफ से दिसंबर 2023 में 58 लाख रुपए के गबन के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद बीडीपोओ की सीट खाली थी। इस दौरान ऑफिस स्टाफ ने 15वें वित्त कमीशन की ग्रांटें बीडीपीओ की डोंगल से जारी कर दीं। 50 से अधिक गांवों में करोड़ों रुपए जारी करने का आरोप है। जबकि, बीडीपीओ की सुपरविजन में पैसे जारी किए जा सकते हैं। सरपंच के निजी खाते में भेजी ग्रांट यहां तक कि नियमों की धज्जियां उड़ाते समय यह भी नहीं देखा गया कि ग्रांट किस खाते में ट्रांसफर की जा रही है। रोहणों खुर्द गांव में सरपंच के निजी खाते में 2 लाख 65 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। कुछ दिनों बाद शोर मचा तो सरपंच ने अपने खाते से वापस रकम सरकारी खाते में भेजी। खन्ना के आरटीआई कार्यकर्ता एवं नंबरदार संतोख सिंह बेनीपाल ने इसकी शिकायत सीएम पंजाब, विजिलेंस ब्यूरो से की है। इसकी जांच डीडीपीओ नवदीप कौर को सौंपी गई है। बेनीपाल ने कहा कि आने वाले दिनों में कई सरकारी कर्मियों पर गाज गिर सकती है। इनके खिलाफ करप्शन के केस दर्ज होना चाहिए। क्या है पूरी प्रक्रिया ग्रांट जारी करने में प्रक्रिया यह होती है कि सबसे पहले ग्राम पंचायत प्रस्ताव पास करती है। इसे मंजूरी के लिए बीडीपीओ को भेजा जाता है। प्रस्ताव पर सरपंच के बाद पंचायत विभाग के सेक्रेटरी, जेई के साइन होते हैं। उसके बाद बीडीपीओ आगे की कार्रवाई करके ग्रांट जारी करने की परमिशन देते हैं। बीडीपीओ की सुपरविजन के बगैर ग्रांट जारी नहीं हो सकती। सरपंच या पंचायत सेक्रेटरी अपने साइन से केवल 25 हजार रुपए तक निकलवा सकते हैं। लेकिन खन्ना में बीडीपीओ की डोंगल से धड़ाधड़ करोड़ों रुपए पंचायतों के खाते में भेज दिए गए। खन्ना के मौजूदा बीडीपीओ महिंदर सिंह ने कहा कि उनके चार्ज संभालने से पहले यह ग्रांटें ट्रांसफर हुई हैं। सीनियर अधिकारी जांच कर रहे हैं। ऑफिस से जो भी रिकार्ड मांगा जाएगा उन्हें देंगे। जैसा आदेश आएगा उनकी पालना करेंगे।

Grant-Issue-Worth-Crores-Heated-Up-In-Khanna-Rs-2-65-Lakh-Transferred-To-Sarpanchs-Personal-Account-Demand-For-Investigation-Raised



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं