September 23, 2026 00:43:40
अमृतसर में 56 लाख की हवाला राशि बरामद, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के जरिए होता था कारोबार, 3 आरोपी गिरफ

अमृतसर में 56 लाख की हवाला राशि बरामद, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के जरिए होता था कारोबार, 3 आरोपी गिरफ्तार

Feb20,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर रूरल पुलिस की ओर से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के जरिए तीन आरोपियों से करीब 56 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की है। तीनों आरोपियों को पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पकड़ा गया है। आपको बता दें कि, थाना घरिंडा की पुलिस की ओर से 12 फरवरी को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें सरवन सिंह, सुखदेव सिंह, विशाल, हरमीत नरली और हरी सुर सिंह शामिल थे। इन आरोपियों से 31 करोड़ रुपए की वैल्यू की तकरीबन 4.5 किलो हेरोइन, चार गाडियां, एक ट्रैक्टर बरामद किया गया था। वहीं इन आरोपियों में से एक के खाते में पड़ी 3.88 लाख रुपए की राशि को भी फ्रीज कराया गया था। विशाल की निशानदेही पर पकड़े अन्य आरोपी इन आरोपियों में शामिल विशाल अटारी निवासी अटारी की निशानदेही पर हवाला नेटवर्क का पता लगा। उसके फॉरवर्ड और बैकवर्क लिंक चेक किए गए और पूछताछ की गई।जिसके बाद तुरंत कार्यवाई करते हुए पहले राजीव जैन निवासी ग्रीन एनक्लेव निवासी को पकड़ा गया। उसके पास से 30 लाख बरामद किए गए। इसके बाद पता चला कि वो गुरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर, अनोख सिंह निवासी लुधियाना से भी ड्रग मनी लेता है जिसके बाद उन्हें भी पकड़ा गया। इस तरह पुलिस ने 55 लाख 90 हजार और 550 रुपए ड्रग मनी के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की प्रॉपर्टी भी की जा रही चेक इन आरोपियों के ज्यादा से ज्यादा फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक को भी चेक किया जा रहा है। वहीं आरोपियों की काली कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी की भी जांच हो रही है। अगर कोई प्रॉपर्टी आरोपियों की निकलती है तो उसे सील किया जाएगा।

Hawala-Amount-Of-Rs-56-Lakh-Recovered-In-Amritsar-Business-Was-Done-Through-Backward-And-Forward-Links-3-Accused-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं