पटियाला। पंजाब में एक जिम ट्रेनर की केवल इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसकी बॉडी अच्छी बन गई थी। युवक की अच्छी बॉडी से जलते हुए उसके ही जिम में आने वाले कुछ युवकों ने उसे घेरकर पीटा। 10 दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नाभा की जयमल कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस केस में पहले 4 आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। लेकिन, अब उन पर कत्ल की धाराएं भी जोड़ दी हैं। हमले के दौरान हरप्रीत के सिर में 42 टांके आए थे। वह कोमा में चल रहा था। शिकायतकर्ता सुरजीत कौर निवासी जयमल सिंह कॉलोनी नाभा ने बताया कि उनका बेटा हरप्रीत कई साल से जिम जाता था। इस वजह से उसकी बॉडी काफी अच्छी बन गई थी। जिम में आने वाले लोग उससे ट्रेनिंग लेते थे और उसकी डाइट के बारे में अक्सर पूछते थे। उसी जिम में आता था बलविंदर उन्होंने बताया कि आरोपी बलविंदर सिंह भी उसी जिम में आता था। वह हरप्रीत की बॉडी देखकर जलने लगा था। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 10 फरवरी की शाम 7 बजे हरप्रीत पर हमला किया। आरोपी बलविंदर सिंह ने हरप्रीत को जान से मारने की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला किया। उसका आईफोन भी छीन लिया, ताकि वह किसी को मदद के लिए न बुला सके। इन लोगों पर दर्ज हुआ कत्ल का मामला थाना कोतवाली नाभा पुलिस स्टेशन में सुरजीत कौर के स्टेटमेंट के आधार पर आरोपी बलविंदर सिंह निवासी गांव जोलिया (हाल निवासी हीरा महल) नाभा, सोनी सेंसी निवासी खेड़ी गोड़िया, सिकंदर निवासी बोडा कलां, ठुल्ली निवासी रामगढ़ और कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है।
In-Punjab-Young-Men-Were-Jealous-After-Seeing-The-Good-Body-Of-A-Gym-Trainer-His-Friends-Killed-Him-With-A-Sharp-Weapon