September 23, 2026 00:43:59
लुधियाना नारकोटिक्स सेल इंचार्ज की बनी फेक Id:sho अमृतपाल बोले- लोग सावधान रहें; ठगों के झांसे में न

लुधियाना नारकोटिक्स सेल इंचार्ज की बनी फेक Id:sho अमृतपाल बोले- लोग सावधान रहें; ठगों के झांसे में न आएं

Feb22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | बीते दिन एंटी नारकोटिक्स सेल-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल की किसी व्यक्ति ने फेक फेसबुक ID बनाई है। वह कुछ लोगों को मैसेज करके ठगने के अलग-अलग तरीके भी ढूंढ रहा है। कई लोगों को फर्नीचर बेचने तक की ऑफर ठग मोबाइल पर दे रहा है। जानकारी देते हुए SHO अमृतपाल सिंह ने कहा कि उन्हें कल ही किसी परिचित ने फोन करके फेसबुक ID रिक्वेस्ट आने पर कंफर्म करने के लिए फोन किया। इसके बाद खुलासा हुआ कि कोई व्यक्ति उनकी फेक FB आईडी बनाकर लोगों को रिक्ववेस्ट भेज रहा है। अमृतपाल ने कहा कि लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी का शिकार न हों। फेक आईडी बनाने वाले व्यक्ति को जल्द दबोच लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम पर पैसे मांगता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अमृतपाल ने खुद अपने फेसबुक पर मैसेज लिख लोगों को ‌फेक आईडी से सावधान रहने के लिए भी कहा। बता दें कि SHO अमृतपाल सिंह की टाइमलाइन पर कुछ लोगों ने उन्हें स्क्रीन शॉट भी भेजे हैं, जिनसे ठग ने फर्नीचर आदि बेचने के नाम पर ठगी करने की कोशिश की है। पुलिस के मुताबिक, ठग को जल्द पकड़ लिया जाएगा। IPS स्वप्न शर्मा और SSP विजिलेंस रविंदरपाल संधू की भी बन चुकी फेक आईडी
बता दें कि करीब 10 दिन पहले जालंधर पुलिस कमिश्नर IPS स्वप्न शर्मा और करीब डेढ़ महीना पहले विजिलेंस SSP रविंदरपाल सिंह संधू की भी फेक फेसबुक आईडी बनी थी। स्वप्न शर्मा की आईडी से ठग उनका नाम इस्तेमाल करके अपने दोस्त का फर्नीचर बिकवाने का मैसेज लोगों को भेज रहा था। लगातार पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की फेक फेसबुक आईडी बनना कहीं न कहीं आमजन के लिए घातक है।

Ludhiana-Narcotics-Cell-Incharge-S-Fake-Id-Sho-Amritpal-Said-People-Should-Be-Careful-Don-T-Fall-Prey-To-Fraudsters



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं