September 24, 2026 03:29:57
लुधियाना में हुई गैंगवार की सीसीटीवी आई सामने, जुए की रकम पर आपस में भीड़े थे गैंगस्टर अंकुर और शुभम

लुधियाना में हुई गैंगवार की सीसीटीवी आई सामने, जुए की रकम पर आपस में भीड़े थे गैंगस्टर अंकुर और शुभम, भागते हुए गोलियां चलाई

Feb22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। नवां मोहल्ला सुभानी बिल्डिंग एरिया में मंगलवार रात 12 बजे अंकुर और शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा गैंग आपस में भिड़ गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में बदमाश एक दूसरे पर गोलियां चलाने के साथ ही बोतलें और ईंटें बरसाते नजर आ रहे हैं। यह गैंगवार हुई थी। गैंगवार के दौरान गैंगस्टर शुभम मोटा की जांघ में गोली लगी और साथी नदीम के भी गोली लगी है। वहीं, अंकुर गैंग के सौरव नामक युवक के सिर पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हैं। गैंगवार के दौरान तीनों गंभीर घायल हो गए। शुभम और नदीम को DMC में भर्ती कराया गया है। वहीं, सौरव घर पर ही इलाज ले रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों गैंग के बीच यह गैंगवार जुआ के लाखों रुपए के लेनदेन को लेकर हुई है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 4-5 युवकों को गिरफ्तार किया है, वहीं, 15-20 लोगों को नामजद कर लिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात गैंगस्टर शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा दोस्त की पार्टी से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला के नजदीक अंकुर गैंग से टकराव हो गया। आपसी झड़प के दौरान बदमाशों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तक तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्राइम सीन पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इस दौरान पता चला कि गैंगवार के दौरान गैंगस्टरों ने क्राइम सीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने इलाके से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्रित की। इस दौरान एक वीडियो पुलिस के हाथ लगी, जिसमें दोनों गैंगों के बीच टकराव होता हुआ दिखाई दिया।

Cctv-Of-Gang-War-In-Ludhiana-Surfaced-Gangsters-Ankur-And-Shubham-Were-Fighting-Over-Gambling-Money-Fired-Bullets-While-Running-Away



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं