मोहाली | चंडीगढ़ की सड़कों पर चालान के मकसद से लगाए गए हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद आम लोग ही नहीं चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम भी लगातार ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे मुलाजिम आम लोगो के स्मार्टफोन में भी कैद हो रहे हैं और उन पर कार्रवाई भी हो रही है। बीते वीरवार ट्विटर (एक्स) पर एक यूजर ने चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम का वीडियो ट्रैफिक पुलिस के साथ सांझा किया और कहा कि पुलिस जवान ड्रिंक एंड ड्राइव कर रहा है और उसने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। यूजर ने वीडियो को एसएसपी और डीजीपी के साथ भी सांझा किया। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना की बकायदा पूरी जानकारी देते हुए बताया गया कि 21 फरवरी को दोपहर 1.22 बजे जवान सेक्टर 45-46 की डिवाइडिंग रोड पर मोटरसाइकिल चला रहा है। इसके साथ ही वीडियो क्लिप में 'सब फड़े जाणगे...' के बोल भी जोड़ दिए गए। बस इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो को वैरिफाई किया और पुलिस जवान का बिना हेलमेट राइडिंग का चालान काट दिया। बता दें कि इससे पहले भी कई बार पुलिस जवान बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने और बिना हेलमेट टू-व्हीलर पर राइडिंग करते कैद हो चुके हैं। चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2022 में हाई रेजोल्यूशन कैमरों के प्रोजेक्ट का सेक्टर 17 में उद्घाटन किया था। इसके बाद से लगातार स्मार्ट कैमरों के जरिए लाखों चालान जारी हो चुके हैं।
Police-Employee-Issued-Challan-He-Was-Driving-A-Bike-Without-A-Helmet-While-Intoxicated