जालंधर | श्री गुरु रविदास चौक के पास ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला करने का एक सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। इसमें आरोपी तेजधार हथियार से हमला करते हुए नजर आ रहा है। साथ ही एक दूसरे वीडियो में खून से लथपथ एक युवक अपने हाथ में तेजधार हथियार लिए हुए नजर आ रहा है। थाना-6 की पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, जख़्मी हुए युवक की हालत अब खतरे से बाहर है वारदात में जख्मी आबादपुरा के रहने वाले बलजिंदर सिंह बल्ली के पिता सुरिंदर ने बताया था कि उनका बेटा श्री गुरु रविदास चौक के पास ढाबा चलाता है। बेटे से हफ्ता वसूली के लिए उक्त आरोपी बंटी अक्सर दुकान पर आकर डराता धमकाता था। जहां आरोपी प्रोटेक्शन मनी की मांग करता था। बल्ली ने पैसे देने से मना किया और अपना काम बंद कर दिया। इसी की रंजिश के चलते बल्ली पर आज हमला कर दिया। सुरिंदर ने बताया कि बेटे को पिछले काफी समय से बंटी परेशान कर रहा था। ढाबा बंद होने के बाद वह टैक्सी स्टैंड पर ड्राइविंग करने लगा था। जब मंगलवार सुबह वह सवारी छोड़कर श्री गुरु रवि दास चौक के पास मौजूद था तो उस पर हमला किया गया। बंटी के साथ उसके अन्य साथी भी मौजूद थे।
Case-Of-Attack-On-Dhaba-Operator-In-Jalandhar-2-Cctv-Footage-Surfaced-Youth-Seen-Soaked-In-Blood-With-Sharp-Weapon-Fir