September 23, 2026 02:05:37
मंदबुद्धि महिला से रेप:लोग बोले-कमरे में ले गया आरोपी;पुलिस ने मैडिकल के लिए भेजा

मंदबुद्धि महिला से रेप:लोग बोले-कमरे में ले गया आरोपी;पुलिस ने मैडिकल के लिए भेजा

Feb23,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | मंदबुद्धि महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के मैडिकल रिपोर्ट के बाद अधिकारी रेप की पुष्टि करेंगे। महिला शांति नगर में रहती है। मंदबुद्धि होने के कारण अक्सर गलियों में वह घुमती थी। सुआ रोड गांव ग्यासपुरा का रहने वाला आरोपी उसे अपने घर ले आया। लोगों का आरोप है कि देर रात आरोपी ने उससे जबरी संबंध बनाए। महिला के चीखने की आवाज सुनकर जब लोग उसे छुड़वाने गए तो आरोपी ने लोगों के साथ भी गलत व्यवहार किया। आरोपी ने लोगों को भी जमकर गालियां दी। आज सुबह उक्त पीड़ित महिला बेसुध हालत में गली में पड़ी मिली। जानकारी देते हुए इलाका निवासी मुरतजा ने कहा कि आरोपी जतिंद्र बिट्‌टू शराब पीने का आदी है। देर रात एक महिला को वह अपने घर ले आया। महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। रात करीब 12 बजे महिला के चीखने की आवाज आने लगे। गली के कुछ लोग एकत्र हुए। बिट्‌टू के घर का दरवाजा जबरी खोलकर अंदर देखा तो बिट्‌टू और पीड़ित महिला आपत्तिजनक हालत में थे। मुरतजा मुताबिक बिट्‌टू ने लोगों को गालियां दी। सुबह तड़के पीड़ित महिला गली में लेटी हुई दर्द से कराह रही थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर चौकी ग्यासपुरा की पुलिस पहुंची। मुरतजा मुताबिक बिट्‌टू घर पर अकेला रहता है। उसकी गंदी हरकतों के कारण ही उसकी पत्नी व बच्चे उसके साथ नहीं रहते। आरोपी बिट्‌टू सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज धमेन्द्र सिंह मुताबिक महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। जतिंद्र बिट्‌टू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामला संदिग्ध है जांच के बाद ही रेप हुआ या नहीं इसके असल कारण सामने आ सकेगे।

Rape-Of-A-Mentally-Retarded-Woman-People-Said-The-Accused-Took-Her-To-The-Room-Police-Sent-Her-For-Medical-Examination

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं