लुधियाना | रेलवे लाइन पर गांव पंडोरी में अज्ञात युवक का शव रेलवे पुलिस को बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में रखवा दिया। एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पंडोरी में रेलवे लाइन के साथ लगे पोल पर एक युवक का शव रस्सी के साथ झूल रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक के गले में रस्सी थी। जिसको उसने फाँसी का फंदा बना कर आत्महत्या की हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिये सरकारी अस्पताल जगराओं में रखवा दिया। युवक की पहचान होने पर शव को परिजनों को सोप दिया जाए। अगर शव की पहचान नही होती तो पुलिस उसका 72 घंटों बाद संस्कार कर देगी। वही पुलिस ने मृतक के कपड़ों की जांच की। लेकिन पुलिस को ऐसा कुछ नही मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।
Dead-Body-Found-Hanging-On-A-Railway-Line-Pole-Not-Identified-Yet-Police-Kept-The-Body-In-The-Mortuary