September 23, 2026 00:43:38
खाली प्लाट से मिला अधजला शव:कुत्ते नोच रहे थे; पेशाब करने गए युवक ने देखा, मचा हड़कंप

खाली प्लाट से मिला अधजला शव:कुत्ते नोच रहे थे; पेशाब करने गए युवक ने देखा, मचा हड़कंप

Feb23,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना | पीरु बंदा इलाके में खाली प्लाट से अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है। सुबह खाली प्लाट में पेशाब करने गए मोहल्ला निवासी ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। उसने देखा कि कुछ कुत्ते शव को बुरी तरह से नोच कर खा रहे थे। व्यक्ति का आधा शरीर पूरी तरह से खत्म हो चुका है। इस कारण शव की पहचान होना मुश्किल है। घटना स्थल पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी पहुंची। जानकारी देते हुए इलाका निवासी राज कुमार ने बताया कि सुबह मोहल्ले का ही एक युवक प्लाट में पेशाब करने गया। उसने देखा कि कुत्ते किसी चीज को नोच कर खा रहे है। उसने पास जाकर देखा तो वह दंग रह गया। शव को कुत्ते खा रहे थे। उक्त युवक ने इलाके के निवासियों को सूचित किया। आस-पास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने कुत्तों को भगाया। शव देखने से लग रहा है कि कत्ल कर जलाकर शव को प्लाट में फेंका गया है। आधा शरीर जल चुका है। मृतक व्यक्ति की रीड की हड्‌डी और धड़ ही नजर आ रहा है। घटना स्थल पर ACP जयंत पुरी और थाना सलेम टाबरी के SHO हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। घटना स्थल को पुलिस ने कुछ समय के लिए सील किया। खाली प्लाट में किसी को आने-जाने नहीं दिया। शव से काफी बदबू आ रही थी। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत फोरेंसिक टीम को सूचित किया। फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने शव से सैंपल एकत्र किए। उधर, शव को कब्जे में लेकर पुलिस अधिकारियों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
ACP जयंत पुरी ने कहा कि मामला संदिग्ध है। इलाके में लगे सीसीटीवी चेक करवाए जा रहे है। इस व्यक्ति की शव खाली प्लाट तक कैसे पहुंचा इस पर जांच की जा रही है।

Half-Burnt-Body-Found-In-Vacant-Plot-Dogs-Were-Scratching-It-The-Young-Man-Who-Went-To-Urinate-Saw-This-There-Was-A-Stir



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं