लुधियाना | शुक्रवार शाम स्कूल से छुट्टी के बाद कुछ बदमाशों ने 10वीं कक्षा के छात्र को स्विफ्ट कार में किडनैप कर लिया। बदमाशों ने उसे स्कूल से कुछ दूरी पर ले जाकर पीटा। उसे धमकाते हुए कहा कि तुम फेक ID बनाकर लड़कियों को मैसेज भेजते हो। बदमाश उसे ग्यासपुरा इलाके में फेंककर फरार हो गए। जानकारी देते हुए विक्की निवासी ढंडारी कलां इलाका ने कहा कि वह मक्कड़ कॉलोनी में एक प्राइवेट स्कूल का 10वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल से छुट्टी करके वह घर वापस जा रहा था कि तभी स्कूल के बाहर कार सवार 4 युवकों ने उसे घेर लिया। वह लोग उसे बातों में उलझाकर कार के नजदीक ले गए। तभी एक बदमाश ने उसे धक्का देकर कार के अंदर धकेल दिया। रास्ते में उससे बदमाशों ने मारपीट भी की। उसके शोर मचाने पर बदमाश उसे ग्यासपुरा के नजदीक सड़क पर फेंक कर भाग गए। रात साढ़े 9 बजे के करीब उसे उसके रिश्तेदारों ने बेसुध हालत में संभालकर सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। उसका मेडिकल करवा चौकी कंगनवाल में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Student-Kidnapped-From-Outside-School-Kidnappers-Beat-Him-In-The-Car-Said-Messages-Girls-With-Fake-Id